PM मोदी का मलेशिया दौरा: अब वहां चलेगा UPI, साथ मिलकर बनाएंगे सेमीकंडक्टर और मिटाएंगे आतंकवाद

Updated at : 08 Feb 2026 2:13 PM (IST)
विज्ञापन
PM Modi Malaysia Visit UPI Semiconductor Defence Deal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम. इमेज सोर्स- एएनआई.

PM Modi Malaysia Visit: PM मोदी की मलेशिया यात्रा ने दोनों देशों के बीच दोस्ती को बदल दिया है. भारत का UPI पेमेंट सिस्टम अब वहां भी काम करेगा, और वे सेमीकंडक्टर चिप्स बनाने में सहयोग करेंगे. सुरक्षा से लेकर डिजिटल पेमेंट तक, दोनों देशों ने 11 बड़े समझौतों पर साइन किए हैं. जानें कि यह नई भारत-मलेशिया पार्टनरशिप युवाओं और बिजनेस के लिए ग्रोथ के नए रास्ते कैसे खोलेगी.

विज्ञापन

PM Modi Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2026 की अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए मलेशिया को चुना है. रविवार को पीएम मोदी और मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम के बीच जबरदस्त बातचीत हुई. दोनों देशों ने तय किया है कि अब उनकी दोस्ती सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर ‘सुपरफास्ट’ तरीके से दिखेगी.

दोस्ती को मिला ‘बूस्टर डोज’: अब बनेगा नया भारत और समृद्ध मलयेशिया

पीएम मोदी के अनुसार, भारत और मलेशिया की पार्टनरशिप में अब नई गहराई और नई रफ्तार आएगी. उन्होंने पीएम अनवर इब्राहिम की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों में उन्होंने इस रिश्ते को नई ऊर्जा दी है. दोनों नेताओं का विजन साफ है कि एक तरफ ‘विकसित भारत’ का संकल्प और दूसरी तरफ ‘समृद्ध मलेशिया’ का सपना. दोनों देश अब ‘स्ट्रैटेजिक ट्रस्ट’ यानी भरोसे के दम पर अपनी अर्थव्यवस्था को बदलने वाले हैं.

सुरक्षा पर बड़ी डील: आतंकवाद पर कोई ‘डबल स्टैंडर्ड’ नहीं चलेगा

दोनों देशों के बीच सुरक्षा को लेकर बड़ी चर्चा हुई. पीएम मोदी के मुताबिक, भारत और मलेशिया अब मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ेंगे, खुफिया जानकारी शेयर करेंगे और समुद्र (मैरीटाइम) की सुरक्षा बढ़ाएंगे. पीएम मोदी ने साफ कर दिया कि आतंकवाद पर भारत का स्टैंड एकदम कड़ा है-कोई समझौता नहीं और कोई दोहरा रवैया (Double Standards) नहीं.

सेमीकंडक्टर और AI पर हुआ समझौता

फ्यूचर की जरूरतों को देखते हुए दोनों देशों ने टेक सेक्टर में हाथ मिलाया है. अब भारत और मलेशिया मिलकर सेमीकंडक्टर (चिप) बनाएंगे. इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और हेल्थ सेक्टर में भी बड़ी पार्टनरशिप होगी. बिजनेस को बढ़ाने के लिए ‘सीईओ फोरम’ की मीटिंग भी हुई, जिससे ट्रेड और इन्वेस्टमेंट के नए रास्ते खुलेंगे.

UPI से पेमेंट और आसान वीजा: आम लोगों को होगा सीधा फायदा

पीएम मोदी ने कहा कि कोई भी पार्टनरशिप तब सफल होती है जब उसका फायदा सीधे जनता को मिले. इसी को ध्यान में रखते हुए ये बड़े कदम उठाए गए हैं:

UPI की एंट्री: अब मलेशिया में भी भारत का UPI काम करेगा, जिससे डिजिटल पेमेंट आसान हो जाएगा.

फ्री ई-वीजा: टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ‘ग्रैटिस ई-वीजा’ की सुविधा मिलेगी.

मजदूरों की सुरक्षा: भारतीय कामगारों के लिए ‘सोशल सिक्योरिटी एग्रीमेंट’ हुआ है.

नया दूतावास: मलेशिया में भारत अपना एक नया ‘Consulate’ (वाणिज्य दूतावास) भी खोलेगा.

तमिल भाषा और फिल्मों का कनेक्शन: ‘थिरुवल्लुवर’ के नाम पर स्कॉलरशिप

भारत और मलेशिया का रिश्ता सिर्फ बिजनेस का नहीं, बल्कि दिल का भी है. पीएम मोदी ने बताया कि मलयेशिया में तमिल भाषा और फिल्मों (खासकर तमिल सिनेमा) का बहुत क्रेज है. इसे और मजबूत करने के लिए:

  • यूनिवर्सिटी ऑफ मलाया में ‘थिरुवल्लुवर केंद्र’ बनेगा.
  • मलेशियाई छात्रों के लिए खास स्कॉलरशिप शुरू की जाएगी.
  • फिल्मों और म्यूजिक के लिए एक नया ‘ऑडियो-विजुअल समझौता’ भी हुआ है.

11 समझौतों पर लगी मुहर

मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम ने इस बातचीत को बेहद अहम और क्रिटिकल बताया. दोनों नेताओं की मौजूदगी में 11 जरूरी दस्तावेजों की अदला-बदली हुई, जिनमें प्रमुख हैं:

  • सेमीकंडक्टर सहयोग.
  • डिजिटल पेमेंट (NPCI और मलयेशिया के PAYNET के बीच).
  • आपदा प्रबंधन (Disaster Management).
  • करप्शन के खिलाफ लड़ाई.
  • आयुर्वेद और हेल्थ में सहयोग.

ये भी पढ़ें: आतंकवाद से कोई समझौता नहीं, मलेशिया में बोले पीएम मोदी

ये भी पढ़ें: PM मोदी की मलेशिया यात्रा: ‘पेरडाना पुत्रा’ में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola