आतंकवाद से कोई समझौता नहीं, मलेशिया में बोले पीएम मोदी

Updated:
विज्ञापन

पीएम मोदी मलेशिया में (Photo: PTI)

PM Modi in Malaysia : मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और मलेशिया के रिश्ते बेहद खास हैं. दोनों देश समुद्री पड़ोसी हैं और सदियों से लोगों के बीच गहरे रिश्ते रहे हैं.

विज्ञापन

PM Modi in Malaysia : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के उनके समकक्ष अनवर इब्राहिम के बीच हुई बातचीत के बाद भारत और मलेशिया ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए. प्रधानमंत्री मोदी ने इब्राहिम के साथ बातचीत के बाद कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल टेक्नोलॉजी के साथ-साथ हम सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में साझेदारी को आगे बढ़ाएंगे. भारत और मलेशिया स्पेशल रिलेशनशिप शेयर करते हैं. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के क्षेत्र में भारत और मलेशिया काउंटर टेररिज्म एक्टिविटी, खुफिया जानकारी साझा करने और समुद्री सुरक्षा में सहयोग को मजबूत करेंगे.

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि मलेशिया में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी भारतीय मूल की आबादी रहती है. एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग में सहयोग बढ़ा है. डिजिटल इकोनॉमी, बायोटेक और आईटी में निवेश बढ़े हैं. पर्यटन और लोगों के बीच संपर्क भी मजबूत हुए हैं. इन उपलब्धियों से प्रेरित होकर दोनों देशों ने साझेदारी को नई ऊंचाई देने का फैसला किया है.

आतंकवाद से कोई समझौता नहीं : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र विश्व के विकास के इंजन के रूप में उभर रहा है. हम आसियान के साथ मिलकर पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में विकास, शांति और स्थिरता के लिए कमिटेड हैं. हमारा सामूहिक मत है कि आज की चुनौतियों का सामना करने के लिए ग्लोबल इंस्टीट्यूशन में सुधार करना आवश्यक है. आतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट है कि इसको लेकर कोई दोहरा मापदंड नहीं होगा. आतंकवाद से कोई समझौता नहीं होगा.

रक्षा क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करना जारी रखेंगे, मलेशिया के प्रधानमंत्री ने कहा

मोदी के साथ बातचीत के बाद मलेशिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और मलेशिया व्यापार, निवेश, संपर्क और रक्षा क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करना जारी रखेंगे. ग्लोबल ट्रेड और इकोनॉमिक फ्रंट पर भारत ने शानदार वृद्धि दर्ज की है.

यह भी पढ़ें : PM मोदी की मलेशिया यात्रा: ‘पेरडाना पुत्रा’ में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola