PM Modi: पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी के पांव छूकर किया अभिवादन
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जापान यात्रा के समापन के बाद तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए पापुआ न्यू गिनी पहुंचे, पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने पीएम मोदी का पांव छूकर अभिवादन किया. पीएम मोदी ने हिरोशिमा में यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इधर ‘क्वाड’ देशों के नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध के “भयावह और दुखद” मानवीय परिणामों पर शनिवार को गहरी चिंता जताई तथा बातचीत व कूटनीति के जरिये इस संघर्ष को समाप्त करने की अपील की. पढ़ें पीएम मोदी के दौरे का हर अपडेट यहां
पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी के पांव छूकर किया अभिवादन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जापान यात्रा के समापन के बाद तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए पापुआ न्यू गिनी पहुंचे, जहां पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने उनका अभिवादन पांव छूकर किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में सुधार की एक बार फिर पुरजोर वकालत की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र जैसे बड़े वैश्विक संस्थानों में सुधार की पुरजोर वकालत करते हुए कहा कि यदि ऐसे संस्थान मौजूदा विश्व की वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं तो ये महज ‘चर्चा का मंच’ बनकर रह जाएंगे. मोदी ने कहा कि पिछली सदी में गठित संयुक्त राष्ट्र और सुरक्षा परिषद जैसे संस्थान इक्कीसवीं सदी की व्यवस्था एवं वास्तविकता के अनुरूप नहीं हैं.
विदेश मंत्रालय ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘ग्रुप ऑफ सेवन’ (जी7) देशों के शिखर सम्मेलन के लिए जापान की यात्रा के बाद तीन देशों के अपने दौरे के दूसरे चरण के तहत रविवार को पापुआ न्यू गिनी रवाना हुए. मोदी ने हिरोशिमा में विश्व के कई नेताओं से मुलाकात की और उनके साथ कई वैश्विक मामलों पर चर्चा की. मोदी भारत के ऐसे पहले प्रधानमंत्री है, जो पापुआ न्यू गिनी की यात्रा कर रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया कि जापान की सफल यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण के तहत पापुआ न्यू गिनी जाने के लिए विमान में सवार हो गए हैं.
लेखक के बारे में
By Abhishek Anand
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए