हाफिज सईद, मसूद अजहर और दाऊद की संपत्तियां जब्त करेगा पाक, 88 आतंकी संगठनों पर कार्रवाई

Updated at : 22 Aug 2020 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
हाफिज सईद, मसूद अजहर और दाऊद की संपत्तियां जब्त करेगा पाक, 88 आतंकी संगठनों पर कार्रवाई

इस्लामाबाद : अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद वित्तपोषण पर निगरानी रखने वाली संस्था ‘वित्तीय कार्रवाई कार्य बल' (FATF) की ‘ग्रे लिस्ट' से बाहर आने की कोशिशों के तहत पाकिस्तान ने 88 प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों और आतंकी हाफिज सईद (Hafiz Saeed), मसूद अजहर (Masood Azhar) और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) समेत उनके आकाओं पर कड़े वित्तीय प्रतिबंध लगाये हैं. इसकी संपत्तियां जब्त होंगे और बैंक अकाउंट सील किये जायेंगे.

विज्ञापन

इस्लामाबाद : अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद वित्तपोषण पर निगरानी रखने वाली संस्था ‘वित्तीय कार्रवाई कार्य बल’ (FATF) की ‘ग्रे लिस्ट’ से बाहर आने की कोशिशों के तहत पाकिस्तान ने 88 प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों और आतंकी हाफिज सईद (Hafiz Saeed), मसूद अजहर (Masood Azhar) और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) समेत उनके आकाओं पर कड़े वित्तीय प्रतिबंध लगाये हैं. इसकी संपत्तियां जब्त होंगे और बैंक अकाउंट सील किये जायेंगे.

एक खबर में शनिवार को यह जानकारी दी गयी है. खबर के अनुसार इन आतंकी संगठनों और उनके आकाओं की सभी संपत्तियों को जब्त करने और बैंक खातों को सील करने के आदेश दिये गये हैं. पेरिस स्थित एफएटीएफ ने जून, 2018 में पाकिस्तान को ‘ग्रे लिस्ट’ में डाला था और इस्लामाबाद को 2019 के अंत तक कार्ययोजना लागू करने को कहा था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस समय सीमा बढ़ा दी गई थी.

सरकार ने 18 अगस्त को दो अधिसूचनाएं जारी करते हुए 26/11 मुंबई हमले के साजिशकर्ता और जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद, जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर प्रतिबंधों की घोषणा की थी. इब्राहिम 1993 मुंबई बम विस्फोटों के बाद भारत के लिए सबसे वांछित आतंकवादी बन कर उभरा है.

Also Read: Kashmir Encounter : पाकिस्तान से भारत में घुसा आतंकी, सुरक्षाबलों ने यूं उतारा मौत के घाट

पाकिस्तानी समाचार पत्र ‘द न्यूज’ की खबर के अनुसार पाकिस्तान सरकार ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) द्वारा जारी नयी सूची के अनुपालन में आतंकवादी समूहों के 88 आकाओं और सदस्यों पर प्रतिबंध लगाये हैं. अधिसूचनाओं में घोषित प्रतिबंध जमात-उद-दावा, जैश-ए-मोहम्मद, तालिबान, दाएश, हक्कानी समूह, अलकायदा और अन्य पर लगाये गये हैं.

इन आतंकवादियों पर होगी कार्रवाई

खबर के अनुसार सरकार ने इन संगठनों और आकाओं की सभी चल और अचल संपत्तियों को जब्त करने और उनके बैंक खातों को सील करने के आदेश दिये गये हैं. खबर के अनुसार सईद, अजहर, मुल्ला फजलुल्ला (उर्फ मुल्ला रेडियो), जकीउर रहमान लखवी, मुहम्मद यह्या मुजाहिद, अब्दुल हकीम मुराद, नूर वली महसूद, उजबेकिस्तान लिबरेशन मूवमेंट के फजल रहीम शाह, तालिबान नेताओं जलालुद्दीन हक्कानी, खलील अहमद हक्कानी, यह्या हक्कानी, तथा इब्राहीम और उनके सहयोगी सूची में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola