Pakistan Missile Test: तनाव के बीच पाकिस्तान ने अब्दाली मिसाइल का किया परीक्षण, 450 KM तक है मारक क्षमता

Updated:
विज्ञापन
Pakistan Missile Test

Pakistan Missile Test: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बढ़ चुकी है. भारत ने कड़े एक्शन लेते हुए पाकिस्तान पर कई प्रतिबंध लगा दिया है. तनाव के बीच पाकिस्तान ने मिसाइल का प्ररीक्षण किया है. मिसाइल की मारक क्षमता 450 किलोमीटर की दूरी है.

विज्ञापन

Pakistan Missile Test: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत के साथ जारी तनाव के बीच पाकिस्तान ने मिसाइल का परीक्षण किया है. इसकी घोषणा शनिवार को की गई. बताया गया कि पाकिस्तान ने 450 किलोमीटर की दूरी तक सतह से सतह तक मार करने में सक्षम ‘अब्दाली हथियार प्रणाली’ का सफल परीक्षण प्रक्षेपण किया है.

पाकिस्तानी सेना ने बताया, मिसाइल परीक्षण क्यों किया?

पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहा, ” मिसाइल इस प्रक्षेपण का उद्देश्य सैनिकों की अभियानगत तत्परता सुनिश्चित करना और मिसाइल की उन्नत नौवहन प्रणाली, उन्नत गतिशीलता विशेषज्ञताओं सहित प्रमुख तकनीकी मापदंडों की जांच करना था.” सेना ने अभ्यास के बारे में विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा कि मिसाइल प्रक्षेपण “अभ्यास इंडस” का हिस्सा था.

पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने मिसाइल परीक्षण के लिए बधाई दी

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुखों ने सैनिकों, वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी. उन्होंने किसी भी आक्रमण के खिलाफ विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोध सुनिश्चित करने और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने के लिए पाकिस्तान के सामरिक बलों की तैयारियों और तकनीकी दक्षता पर पूरा भरोसा जताया.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola