ePaper

'कराची आतंकी हमले के पीछे भारत की साजिश' पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का बेतुका बयान

Updated at : 01 Jul 2020 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
'कराची आतंकी हमले के पीछे भारत की साजिश' पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का बेतुका बयान

pakistan, imran khan, pakistan pm, pm of pakistan, karachi news, karachi terror attack, mumbai terror attack, karachi stock exchange, share market :पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने वहां की संसद में एक बेतुका बयान दिया है. इमरान ने मंगलवार को पाकिस्तानी संसद में कहा कि कराची स्टॉक एक्सचेंज में जो हमला हुआ है, उसमें भारत का हाथ है और इस हमले के पीछे भारत की ही साजिश है. इमरान खान यहीं नहीं रूके, उन्होंने कराची स्टॉक एक्सचेंज को भारत में हुए मुंबई टेरर अटैक से जोड़ दिया.

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने वहां की संसद में एक बेतुका बयान दिया है. इमरान ने मंगलवार को पाकिस्तानी संसद में कहा कि कराची स्टॉक एक्सचेंज में जो हमला हुआ है, उसमें भारत का हाथ है और इस हमले के पीछे भारत की ही साजिश है. इमरान खान यहीं नहीं रूके, उन्होंने कराची स्टॉक एक्सचेंज को भारत में हुए मुंबई टेरर अटैक से जोड़ दिया.

पाकिस्तानी अखबार डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार इमरान खान ने पाकिस्तान के नेशनल एसेंबली के स्टॉक एक्सचेंज के ऊपर हुए हमले के बारे में बोलते हुए कहा, ‘भारत पाकिस्तान को अस्थिर करना चाहते हैं. ये लोग भारी मात्रा में हथियार लेकर आए थे और स्टॉक एक्सचेंज के बर्बाद कर देना चाहते थे, लेकिन हमारे बहादुर जवानों ने उन्हें रोक दिया. साथ ही पड़ोसी मुल्क के मंसूबों पर भी पानी फेर दिया.’

इमरान इतने पर ही नहीं रूके, आगे उन्होंने कहा, ‘कराची में जो हुआ है, उसमें भारत का हाथ है. इसमें हमें कोई शक नहीं है.’ इमरान ने इसके साथ ही कराची स्टॉक एक्सचेंज में हुए आतंकी हमले को मुंबई आतंकी हमले से जोड़ दिया. बता दें कि मुंबई में 2008 में पाकिस्तान द्वारा भेजे गये आतंकियों का एक छोटा समूह ने 160 निर्दोष लोगों को मार दिया था.

बीएलए ने ली है जिम्मेदारी- कराची स्टॉक एक्सचेंज में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ब्लूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी (बीएलए) से जुड़ी माजिद ब्रिगेड ली है. इससे पहले पिछले साल ग्वादर में पर्ल कॉन्टिनेंटल होटल पर हुए जिसमें आठ लोग मारे गए थे, में भी यह संगठन शामिल था. आतंकवाद निरोध विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक आतंकवादी की पहचान सलमान के तौर पर हुई है जो अशांत ब्लूचिस्तान प्रांत का रहने वाला है.

Also Read: कराची में स्टॉक एक्सचेंज पर आतंकी हमला, बीएलए ने ली हमले की जिम्मेदारी

11 लोगों की मौत- पाकिस्तान के कराची स्टॉक एक्सचेंज भवन में सोमवार को आतंकी हमला हुआ. हमले में अब तक 11 लोगों के मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल हैं. वहीं घटना में शामिल चार आतंकियों के मार गिराया गया. कराची पुलिस ने एजेंसी को बताया कि बिल्डिंग में शामिल होने जा रहे दो आंतकियों को गेट के पास मार गिराया गया, जबकि बाकी दो को भवन के अंदर मारा गया. बताया जा रहा है कि पहले आंतकियों ने ग्रेनेड से हमला किया इसके बाद फायरिंग की.

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola