पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर, गधा गाड़ी से विधानसभा पहुंचे पाकिस्तान के PTI विधायक!

Updated:
विज्ञापन

PTI के विधायक पेट्रोल के बढ़ते कीमतों के विरोध में गधा गाड़ी पर सवार होकर विधानसभा पहुंच गए

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. विरोध जताने के लिए PTI विधायक गधा गाड़ी पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे.

विज्ञापन

पाकिस्तान में महंगे हो रहे पेट्रोल-डीजल की कीमतों का असर अब सड़कों से लेकर विधानसभा तक दिखाई दे रहा है. हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिंध में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के विधायक पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में गधा गाड़ी पर सवार होकर विधानसभा पहुंच गए. पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 390.79 रुपये प्रति लीटर, जबकि हाई-स्पीड डीजल 424.92 रुपये प्रति लीटर है. ईंधन की कीमतों पर सरकार के टैक्स और टैरिफ के अलावा अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में उतार-चढ़ाव का भी असर पड़ रहा है.

विज्ञापन

गधा गाड़ी पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे विधायक

  • पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ PTI विधायकों ने सिंध विधानसभा के बाहर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया. हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और कीमतों में राहत देने की मांग की.
  • शुक्रवार को PTI के विधायक और कार्यकर्ता सिंध विधानसभा के पास गधा गाड़ियों पर पहुंचे. प्रदर्शन की अगुवाई पीटीआई विधायक सज्जाद अली ने की. उनके हाथ में पेट्रोल की कीमतों के विरोध में तख्ती थी.
  • सज्जाद अली ने कहा कि अगर पेट्रोल इतना महंगा हो गया है कि आम लोगों के लिए वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है, तो सरकार के मंत्रियों और सत्ता पक्ष के विधायकों को भी गधा गाड़ी से विधानसभा आना चाहिए. उन्होंने ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी को जनता पर डाला गया पेट्रोल बम बताया.

ये भी पढ़ें: Video : US के पूर्व NSA ने कहा-धोखेबाज है पाकिस्तान...पैसे के लिए कुछ भी कर सकता है!

पाकिस्तान में 390.79 रुपये प्रति लीटर बिक रही पेट्रोल

  • पाकिस्तान सरकार के 17 सितंबर को पेट्रोल की कीमत में कमी करते हुए, 43 पैसे प्रति लीटर घटाए, जिसके बाद अब 390.79 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल मिल रही. वहीं हाई-स्पीड डीजल की कीमत 3.47 रुपये बढ़कर 424.92 रुपये प्रति लीटर हो गया.
  • पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सरकारी टैक्स और शुल्क का भी असर है, रिपोर्ट के मुताबिक पेट्रोल पर करीब 114 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर करीब 100 रुपये प्रति लीटर टैक्स और दूसरे शुल्क शामिल हैं. इसके अलावा पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार का असर भी पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को मिल गया अमीर होने का फॉर्मुला! विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर पर, 26.79 अरब डॉलर पहुंचा रिजर्व

आम लोगों की राहत के लिए सरकार ने उठाए कदम

  • महंगे ईंधन के असर को कम करने के लिए पाकिस्तान सरकार ने राहत योजना भी शुरू की है. इसके तहत मोटरसाइकिल, रिक्शा, किंगकी और दूसरे पात्र दुपहिया व तिपहिया वाहनों को हर महीने 20 लीटर पेट्रोल पर राहत दी जानी है.
  • वहीं 800 सीसी तक की कारों के लिए हर महीने 30 लीटर पेट्रोल पर 100 रुपये प्रति लीटर की राहत का प्रावधान है. सरकार के मुताबिक इस योजना से करीब 1.18 करोड़ लोगों को फायदा पहुंचाने का लक्ष्य है.
  • पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए पाकिस्तान सरकार ने कुछ बचत संबंधी कदम दोबारा लागू किए हैं.
  • इनमें बाजारों को रात 9 बजे तक बंद करने और सरकारी वाहनों के लिए ईंधन आवंटन में तीन महीने के लिए 50 प्रतिशत कटौती जैसे फैसले शामिल हैं. 
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola