पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 18 पहुंची

Updated at : 11 Mar 2020 2:28 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 18 पहुंची

अचानक बढ़कर 18 हो गई है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के सभी नए मामले सिंध प्रांत में पाए गए हैं जिनमें से दस मामले कराची में और एक हैदराबाद में सामने आया है.

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या अचानक बढ़कर 18 हो गई है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के सभी नए मामले सिंध प्रांत में पाए गए हैं जिनमें से दस मामले कराची में और एक हैदराबाद में सामने आया है. स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक डॉ जफर मिर्जा ने बताया कि कराची में संक्रमण के नौ मामले सामने आए हैं. मिर्जा ने कहा, “मैं कराची में कोरोना वायरस के नौ मामलों की पुष्टि करता हूँ. इसके साथ पाकिस्तान में संक्रमण के मामलों की संख्या 16 हो गई है.”

उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों में लोग पहले से संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए थे. संक्रमण के शिकार व्यक्तियों के संपर्क में आए और लोगों की जांच की जा रही है. सिंध के स्वास्थ्य मंत्री मीरन युसूफ के मीडिया समन्वयक ने शाम को बताया कि संक्रमण की चपेट में आए व्यक्तियों की संख्या में दो का इजाफा हुआ है. उन्होंने ट्वीट किया, “पहला मामला हैदराबाद का है जहां मरीज दोहा होते हुए सीरिया से लौटा था. दूसरा मामला कराची का है जहां मरीज दुबई होते हुए ईरान से आया था.”

सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने सभी अस्पतालों से निमोनिया के लक्षण वाले मरीजों का ब्यौरा साझा करने को कहा है. सिंध के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार रात को कहा था कि कराची में संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है लेकिन मिर्जा ने आधी रात के बाद जानकारी दी कि नौ मामलों की पुष्टि हुई है. अधिकारियों के अनुसार नए मरीजों में से पांच दोहा होते हुए सीरिया से कराची आए थे जबकि तीन व्यक्ति पिछले सप्ताह दुबई होते हुए लंदन से आए थे.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola