Dictator Kim Jong Un: पहली बार दुनिया के सामने आयी तानाशाह किम जोंग उन की बेटी, दिखाया मिसाइल टेस्ट
किम जोंग के साथ उनकी बेटी और पत्नी ने भी बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सामने से देखा. मुख्य रोडोंग सिनमुन अखबार ने तस्वीरें प्रकाशित कीं जिनमें किम अपनी बेटी के साथ मिसाइल का परीक्षण देखते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों में किम की बेटी सफेद रंग की जैकेट और लाल जूते पहने हुए दिखती है.
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बेटी पहली बार दुनिया के सामने आयी. किम जोंग उन और उनकी बेटी क तस्वीरें इस समय तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. दरसअल किम अपनी बेटी को मिसाइल टेस्ट को दिखाने लाये थे. सोशल मीडिया में जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उसमें दोनों मिलिट्री फैसिलिटी के बाहर खड़े दिख रहे हैं.
व्हाइट कोर्ट में दिखी किम की बेटी, पत्नी ने देखा मिसाइल का टेस्ट
किम जोंग के साथ उनकी बेटी और पत्नी ने भी बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सामने से देखा. मुख्य रोडोंग सिनमुन अखबार ने तस्वीरें प्रकाशित कीं जिनमें किम अपनी बेटी के साथ मिसाइल का परीक्षण देखते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों में किम की बेटी सफेद रंग की जैकेट और लाल जूते पहने हुए दिखती है. उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने पहली बार किम की बेटी का उल्लेख किया है या उसकी तस्वीरें सार्वजनिक की हैं. केसीएनए ने किम की बेटी के नाम और उम्र के बारे में कोई जानकारी नहीं दी.
Also Read: किम जोंग उन के इस नए प्रयोग से अमेरिका डरा, सिर्फ डेढ़ घंटे में मिसाइल अटैक कर सकता है उत्तर कोरिया
At new missile launch, North Korean leader Kim Jong Un's daughter makes first public appearance
Read @ANI Story | https://t.co/GoJfH48iGf#KimJongUn #NorthKorean #ICBM pic.twitter.com/6LJbgheBvQ
— ANI Digital (@ani_digital) November 19, 2022
उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को किया बैलिस्टिक मिसाइल ह्वासांग-17 का परीक्षण
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ह्वासांग-17 का परीक्षण किया. मिसाइल का टेस्ट किम की मौजूदगी में किया गया. इस दौरान उनकी पत्नी और बेटी भी उनके साथ थी. नॉर्थ कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि किम ने अपनी पत्नी री सोल जू और प्यारी बेटी के साथ मिसाइल का टेस्ट देखा.
आईसीबीएम का परीक्षण अमेरिकी खतरे को रोकने में सक्षम : किम
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने कहा कि अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के परीक्षण से इस बात की पुष्टि हुई है कि उनके देश के पास बाहरी खतरों से निपटने के लिए एक और विश्वसनीय तथा अधिकतम क्षमता वाला अस्त्र है. सरकारी मीडिया ने शनिवार को कहा कि किम ने अमेरिका और उसके सहयोगियों को चेतावनी दी कि उनके उकसावे वाले कदमों का परिणाम उनके खुद के विनाश के रूप में निकलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










