coronavirus outbreak: पूरी दुनिया लड़ रही है कोरोना वायरस से, उत्तर कोरिया का तानाशाह अब भी दाग रहा है मिसाइलें
Author : Amitabh Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Mar 2020 9:24 AM
North Korea: उत्तर कोरिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. जहां एक ओर पूरी दुनिया कोरोना वायरस (coronavirus outbreak) के खिलाफ जंग लड़ रहा है. वहीं किम जोंग उन (Kim Jong-un)मिसाइलें दाग रहा है.
जहां एक ओर पूरी दुनिया कोरोना वायरस(coronavirus outbreak) के खिलाफ जंग लड़ रही है. वहीं दूसरी ओर एक ऐसा तानाशाह Kim Jong-un भी है जो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. जी हां, उत्तर कोरिया ने रविवार को समुद्र में दो संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइलें ( missiles ) दागी हैं. इसकी जानकारी दक्षिण कोरिया ने दी है और इसे ऐसे समय में ‘‘काफी अनुचित” बताया है.
दक्षिण कोरिया ने कहा कि जब दुनिया कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के संकट से जूझ रही है. ऐसे वक्त में उत्तर कोरिया की ये हरकत निंदनीय है. दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि उत्तर कोरिया के पूर्वी तटीय शहर वोनसान से गुजरती मिसाइलों को रविवार सुबह कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच सागर में गिरते देखा गया.
बयान में कहा गया कि मिसाइलों ने अधिकतम 30 किलोमीटर की ऊंचाई से करीब 230 किलोमीटर का सफर तय किया. दक्षिण कोरिया और अमेरिका के खुफिया अधिकारी मिसाइलों के परीक्षण की और जानकारियों का विश्लेषण कर रहे हैं. सेना ने इन्हें ‘‘बेहद अनुचित” बताया है क्योंकि यह ऐसे समय में किया गया जब दुनिया कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से जूझ रही है. उसने उत्तर कोरिया से ऐसी सैन्य कार्रवाई रोकने का अनुरोध किया.
उत्तर कोरिया कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए आक्रामक अभियान चलाता रहा है. उसने बार-बार दावा किया कि उसकी सरजमीं पर संक्रमण का एक भी मामला नहीं है. हालांकि विदेशी विशेषज्ञ इस दावे पर सवाल उठाते रहे हैं. कई विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर कोरिया में महामारी गंभीर हो सकती है क्योंकि उसके पास चिकित्सा सामग्री का अभाव है तथा उसकी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली बेहद खराब है.
विश्व में कोरोना वायरस से संक्रमित सबसे ज्यादा लोग फिलहाल अमेरिका में हैं और शनिवार को इस विषाणु से मरने वालों की संख्या रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गयी. जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के ट्रैकर ने ये आंकड़े सामने रखे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 बीमारी के कारण 450 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी. वैश्विक महामारी फैलने के बाद से यहां अब तक 2,010 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. यह मामले मात्र तीन दिन में बढ़कर दोगुने हो गये हैं.
इटली में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण शनिवार को 889 और लोगों की मौत हो जाने से देश में इस बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,000 के पार पहुंच गयी. कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या की तालिका में इटली सबसे ऊपर है. देश में इस घातक बीमारी से कुल 10,023 लोगों की मौत हो चुकी है. इटली में कोविड-19 से संक्रमित लोगों के 5,974 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 92,472 हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










