Nobel Prize 2024: कौन हैं विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन ? माइक्रो आरएनए की खोज के लिए मिला नोबेल पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन

Nobel Prize

Nobel Prize 2024: विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को सोमवार को फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

Nobel Prize 2024: फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2024 का नोबेल पुरस्कार विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को माइक्रोआरएनए की खोज और पोस्ट-ट्रांसक्रिप्शनल जीन विनियमन में इसकी भूमिका के लिए दिया गया है. इसके साथ ही नोबेल पुरस्कारों की घोषणा का छह-दिवसीय कार्यक्रम स्टॉकहोम के ‘कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट’ में शुरू हो गया.

विज्ञापन

पिछले साल फिजियोलॉजी या चिकित्सा के क्षेत्र में कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को दिया गया था नोबेल

पिछले वर्ष, ‘फिजियोलॉजी’ या चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार हंगेरियाई-अमेरिकी नागरिक कैटालिन कारिको और अमेरिकी नागरिक ड्रू वीसमैन को उन खोजों के लिए दिया गया था, जिन्होंने कोविड-19 के खिलाफ एमआरएनए टीके विकसित करने में मदद की.

चिकित्सा क्षेत्र में कुल 227 विजेताओं को 114 बार नोबेल पुरस्कार दिया गया

चिकित्सा क्षेत्र में कुल 227 विजेताओं को 114 बार नोबेल पुरस्कार दिया गया है. केवल 13 महिलाओं को यह पुरस्कार मिला है. यह पुरस्कार जीतने वाले को एक करोड़ 10 लाख स्वीडिश क्रोना (करीब 10 लाख अमेरिकी डॉलर) दिए जाते हैं. यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है. पुरस्कार विजेताओं को नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को आयोजित समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया जाता है.

मंगलवार को भौतिकी के लिए दिया जाएगा नोबेल पुरस्कार

मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन विज्ञान और बृहस्पतिवार को साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वालों की घोषणा की जाएगी। शांति के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के लिए यह घोषणा 14 अक्टूबर को की जाएगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola