Nimisha Priya: निमिषा प्रिया की मौत की सजा बरकरार, सरकार ने सजा रद्द होने के दावे को किया खारिज

Published by : Neha Kumari Updated At : 29 Jul 2025 11:52 AM

विज्ञापन

Nimisha Priya

Nimisha Priya: भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा रद्द होने का दावा किया जा रहा था. लेकिन सामने आई ताजा अपडेट ने इस दावे को पूरी तरह से खंडित कर दिया है. साल 2020 में यमन की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए उन्हें फांसी की सजा सुनाई थी.

विज्ञापन

Nimisha Priya: भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को लेकर नई अपडेट सामने आई है. भारत के ग्रैंड मुफ्ती कंथापुरम एपी अबूबकर मुसलियार के कार्यालय की ओर से बयान जारी कर दावा किया गया था कि निमिषा को यमन में दी गई मौत की सजा रद्द कर दी गई है. लेकिन सामने आई ताजा अपडेट्स में इस दावे को गलत ठहराया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विदेश मंत्रालय (MEA) की तरफ से इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि निमिषा प्रिया के मामले को लेकर कुछ लोग गलत जानकारी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.

निमिषा प्रिया पर क्या आरोप है?

निमिषा प्रिया पर उनके बिजनेस पार्टनर की हत्या कर उनके शव के टुकड़े करने का आरोप है. यमन की कोर्ट में उन्हें 2018 में दोषी ठहराया गया. इसके दो साल बाद 2020 में उन्हें अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है. लेकिन हाल ही में उनकी सजा को रद्द करने को लेकर तरह-तरह के दावे किए जाने लगे. जिस पर सामने आई अपडेट में पूरी तरह से अंकुश लगा दिया है.

निमिषा प्रिया का परिवार

निमिषा प्रिया मौत की सजा रद्द होने की खबरों के बीच उनका परिवार यमन पहुंचा है. उनका यमन आने का उद्देश्य भारतीय ईसाई प्रचारक केए पॉल के साथ मिलकर हौती अधिकारियों से प्रिया की रिहाई की अपील करना है. प्रिया की 13 साल की बेटी मिशेल और पति थॉमस भी यमन आए हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने प्रिया के परिवार का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में प्रिया की बेटी मिशेल को ‘आई लव यू मम्मा’ कहते सुना जा सकता है.

यह भी पढ़े: केरल की नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा रद्द, यमन से आई बड़ी खबर | Nimisha Priya Death Sentence Cancelled

यह भी पढ़े: Watch Video : दिल्ली में पीटा जा रहा है बंगाली लोगों को? सीएम ममता बनर्जी के वीडियो शेयर करने के बाद मचा हड़कंप

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola