ePaper

चांद पर झाड़ू लगा मिट्टी इकट्ठा करेंगे वैक्यूम क्लीनर

Updated at : 16 Jan 2025 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
NASA Vacuum Cleaner

NASA Vacuum Cleaner

NASA Vacuum Cleaner: इस मिशन को लूनर प्लैनेटवैक (एलपीवी) नाम दिया गया है. यह चांद के पर संसाधनों का खोज और भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों के लिए उपयोगी होगा.

विज्ञापन

NASA Vacuum Cleaner: अमेरिकी अंतरिक्ष परिवहन सेवा कंपनी ‘स्पेसएक्स’ ने बुधवार 15 जनवरी को अमेरिका और जापान की कंपनियों के लिए दो चंद्रयानों ‘ब्लू घोस्ट’ और ‘रेजिलिएंस’ का प्रक्षेपण किया. दोनों चंद्रयानों को नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के कैनेडी स्पेस सेंटर के मध्य रात्रि में रॉकेट से रवाना किया गया, जो चंद्रमा पर जाने वाले निजी अंतरिक्ष यान की श्रृंखला के नये यान हैं.

इसे भी पढ़ें: मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर कौन मारेगा बाजी?

इस मिशन को लूनर प्लैनेटवैक (एलपीवी) नाम दिया गया है. यह चांद के पर संसाधनों का खोज और भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों के लिए उपयोगी होगा. एलपीवी हाइ-टेक वैक्यूम क्लीनर की तरह काम करेगा. इसे चांद की सतह से मिट्टी और चट्टान के सैंपल इकट्ठा करने के लिए बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें: गोकलपुर विधानसभा सीट पर AAP और BJP के बीच कड़ा मुकाबला

नासा के मुताबिक एलपीवी कुछ सेकंड में सैंपल एकत्रित कर सकता है. चांद पर इसे भेजने का मकसद उसकी सतह से नमूने इकट्ठा कर उनका अध्ययन करना है. यह  यंत्र दबाव वाली गैस का उपयोग कर मिट्टी और धूल को खींच कर कंटेनर में जमा करेगा. इसके बाद इसे नासा के सेंटर पर भेजेगा, ताकि उसका अध्ययन किया जा सके.

इसे भी पढ़ें:  करावल नगर विधानसभा में AAP- BJP में कांटे की टक्कर

विज्ञापन
Aman Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola