Video : रात के अंधेरे में आसमान में दिखी जादुई रोशनी, वायरल वीडियो देख क्यों डर रहे लोग!

Updated:
विज्ञापन

तेहरान में आजादेगान एक्सप्रेसवे के पास विभिन्न रंगों की एलईडी लाइटें देखी गईं

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

US Iran tensions : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान के आसमान में बहुरंगी रोशनी वाली एक अज्ञात वस्तु का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसे लेकर UFO और ड्रोन की चर्चा तेज है, लेकिन वस्तु की आधिकारिक पहचान अभी नहीं हुई है.

विज्ञापन

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान की राजधानी तेहरान के आसमान से सामने आए कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में रात के अंधेरे में कई रंगों की तेज रोशनी वाली एक अज्ञात वस्तु आसमान में दिखाई दे रही है. सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इसे लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं. कुछ लोग इसे ड्रोन बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे UFO या UAP से जोड़ रहे हैं.

विज्ञापन

तेहरान में आजादेगान एक्सप्रेसवे के पास दिखी जादुई रोशनी

  • वायरल वीडियो में तेहरान के आजादेगान एक्सप्रेस वे के आसपास आसमान में बहुरंगी LED जैसी रोशनी दिखाई दे रही है. वीडियो में रोशनी कभी एक जगह ठहरी हुई नजर आती है तो कभी धीरे-धीरे आगे बढ़ती दिखती है.
  • फुटेज की क्वालिटी कम होने और कैमरे की दूरी अधिक होने की वजह से वस्तु का सही आकार और दूरी का सही अंदाजा मुश्किल है. यही वजह है कि वीडियो देखने वाले लोग अलग-अलग अनुमान लगा रहे हैं.
  • कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे ड्रोनों का समूह बता रहे तो कुछ अन्य लोगों इसे सैन्य विमान कह रहे. वहीं कुछ लोग LED लाइट वाले किसी दूसरे उड़ने वाले उपकरण की संभावना जता रहे. एक अन्य दावे में इसे गुब्बारों या रोशनी वाली पतंग जैसा उपकरण बताया गया है.

ये भी पढ़ें: कनाडा में 2 भारतीय छात्रों की मौत, फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान हुआ हादसा

UFO या ड्रोन? अभी जवाब साफ नहीं

बहुरंगी रोशनी दिखाई देने के बाद सोशल मीडिया पर UFO की चर्चा शुरू हो गई है. लेकिन केवल वीडियो में अजीब रोशनी दिखाई देने से यह साबित नहीं होता कि वह UFO है.

UFO (Unidentified Flying Object) यानी ऐसी उड़ने वाली वस्तु जिसकी पहचान अभी तक पता न चली हो.
  • कुछ रिपोर्ट में रोशनी के पैटर्न को सामान्य ड्रोन, विमान की लाइट या LED से लैस किसी उड़ने वाले उपकरण से भी जोड़ा गया है.
  • हालांकि, उपलब्ध वीडियो के आधार पर किसी एक संभावना को पक्का नहीं कहा जा सकता. अभी तक कोई रडार डेटा, स्वतंत्र लोकेशन जांच या आधिकारिक तकनीकी रिपोर्ट सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका में कौन करा रहा भारतीयों की जासूसी? एशियन लोगों के खिलाफ बढ़ती नफरत से खतरे में ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिटिक्स

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच क्यों बढ़ी चर्चा?

  • यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव काफी बढ़ा हुआ है. इसी दौरान ईरान समर्थित हूती लड़ाकों और सऊदी अरब के बीच भी संघर्ष तेज हुआ है. रॉयटर्स के अनुसार, हूतियों ने सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा किया है, जबकि सऊदी और उसके सहयोगियों ने जवाबी कार्रवाई की है.
  • इस माहौल में आसमान में दिखाई देने वाली किसी भी अज्ञात वस्तु को लेकर लोगों की दिलचस्पी और चिंता बढ़ना स्वाभाविक है. हालांकि, तेहरान में दिखाई गई रोशनी को मौजूदा युद्ध या किसी सैन्य अभियान से जोड़ने वाला कोई आधिकारिक सबूत अभी सामने नहीं आया है. 
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola