ePaper

Most Dangerous Country 2025: महिलाओं के लिए खतरनाक देशों की लिस्ट, भारत या पाकिस्तान कहां की औरतें ज्यादा खौफ में

Updated at : 24 Oct 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
Most Dangerous Countries For women 2025

2025 में महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश

Most Dangerous Countries 2025: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हालिया रिपोर्ट ने चौंकाया है. कुछ देश आज भी ऐसे हैं जहां महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, और समानता के अधिकारों से वंचित रहना पड़ता है. जानिए कौन से देश सबसे ज्यादा खतरनाक माने गए हैं.

विज्ञापन

Most Dangerous Countries 2025: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक ताज़ा वैश्विक रिपोर्ट सामने आई है. Women, Peace and Security Index (WPSI) 2023 और Women’s Danger Index (WDI) के आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई इस रिपोर्ट में दुनिया के उन देशों की पहचान की गई है जहां महिलाओं के लिए जीवन सबसे ज्यादा असुरक्षित है.

Most Dangerous Countries 2025 in Hindi: दुनिया के 5 सबसे खतरनाक देश महिलाओं के लिए

Women, Peace and Security Index (WPSI) 2023 के अनुसार, दुनिया में कुछ देश ऐसे हैं जहां महिलाओं की जिंदगी असुरक्षा, हिंसा, भेदभाव और सामाजिक प्रतिबंधों से घिरी हुई है. इस सूची में सबसे ऊपर है अफगानिस्तान, जिसका WPSI स्कोर 0.286 है. इसके बाद यमन (0.287), सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक (0.378), डीआर कांगो (0.384) और दक्षिण सूडान (0.388) जैसे देश आते हैं.

इन देशों में महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, और कानूनी संरक्षण जैसी बुनियादी सुविधाएं भी बहुत सीमित रूप से मिलती हैं. राजनीतिक अस्थिरता, युद्ध, आतंकवाद और सामाजिक रूढ़िवाद ने महिलाओं की स्थिति को और बदतर बना दिया है. इनमें से कई देशों में लड़कियों को स्कूल जाने से भी रोका जाता है, और स्वास्थ्य सेवाएं बेहद कमजोर हैं.

पढ़ें: भारत के सबसे खतरनाक सैनिक, जिनसे दुश्मन थर-थर कांपते हैं – ब्रिटेन भी बन चुका है फैन

Most Dangerous Countries For women 2025 in Hindi: भारत या पाकिस्तान, कौन है महिलाओं के लिए ज्यादा असुरक्षित?

अगर बात करें भारत और पाकिस्तान की, तो WPSI 2023 के आंकड़ों के अनुसार भारत का स्कोर 0.595 है जबकि पाकिस्तान का स्कोर 0.481 है. यानी आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान महिलाओं के लिए भारत से ज्यादा खतरनाक देश है. हालांकि भारत की स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर है, लेकिन यह संतोषजनक नहीं है. भारत में महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा, बलात्कार, एसिड अटैक, बाल विवाह और कानूनी भेदभाव जैसी समस्याएं बड़े पैमाने पर मौजूद हैं. दूसरी ओर पाकिस्तान में महिलाओं की शैक्षिक, आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी और भी ज्यादा सीमित है. वहां सामाजिक नियमों और धार्मिक कट्टरता के चलते महिलाएं सार्वजनिक जीवन में कम दिखाई देती हैं और अक्सर उनकी स्वतंत्रता पर पाबंदियां लगी रहती हैं.

यह भी पढ़ें: World Oldest Child Born: 30 साल से फ्रीज हुए भ्रूण से जन्मा बच्चा, तोड़ा दुनिया का रिकॉर्ड

डेनमार्क सबसे सुरक्षित देश, क्यों?

WPSI 2023 के अनुसार, डेनमार्क महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित देश है, जिसका स्कोर 0.932 है. यहां महिलाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा, समानता और क़ानूनी अधिकारों की मजबूत स्थिति इसे एक आदर्श उदाहरण बनाती है.

यह भी पढ़ें: Thailand Sources Of Income: बॉडी मसाज, टूरिज्म तो है बहाना.. थाइलैंड ऐसे भरता है अपना खजाना

कई देश हिंसा के मामलों में सबसे आगे

कुछ देश महिलाओं के लिए इसलिए खतरनाक हैं क्योंकि वहां हिंसा के मामले बहुत ज्यादा हैं:

  • दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील: यौन हिंसा और हत्या की दर दुनिया में सबसे ज्यादा.
  • रूस और मेक्सिको: महिलाओं की हत्या और आर्थिक-सामाजिक असमानता चिंताजनक स्तर पर.
  • ईरान: बड़ा जेंडर गैप और महिलाओं की राजनीतिक व स्वास्थ्य सेवाओं में सीमित भागीदारी.

हालांकि भारत और पाकिस्तान में महिलाओं की सुरक्षा गंभीर मुद्दा है, लेकिन अफगानिस्तान, यमन और अफ्रीकी देशों की स्थिति इससे भी कहीं ज्यादा बदतर है.

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola