Monkeypox अब ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की घोषणा
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 11 May 2023 9:59 PM
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडहानोम ग्रेब्रेयेसस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, mpox के लिए आपातकालीन समिति ने मुलाकात की और सिफारिश की कि प्रकोप अब अंतरराष्ट्रीय पर कम हो चुका है और स्वास्थ्य आपातकाल का प्रतिनिधित्व नहीं करता है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंकी पॉक्स को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है. डब्ल्यूएचओ ने कहा, एमपॉक्स अब ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं है. इसकी घोषणा डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडहानोम ग्रेब्रेयेसस ने की.
टेड्रोस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडहानोम ग्रेब्रेयेसस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, mpox के लिए आपातकालीन समिति ने मुलाकात की और सिफारिश की कि प्रकोप अब अंतरराष्ट्रीय पर कम हो चुका है और स्वास्थ्य आपातकाल का प्रतिनिधित्व नहीं करता है. उन्होंने आगे लिखा, मैंने उस सलाह को स्वीकार कर लिया है, और मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि mpox अब वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल नहीं है.
Monkeypox के मामले कम होने पर डब्ल्यूएचओ ने खुशी जतायी
Monkeypox के मामले कम होने पर डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडहानोम ग्रेब्रेयेसस ने खुशी जतायी. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, हम वैश्विक स्तर पर एमपॉक्स के मामलों में कमी आने का स्वागत करते हैं. ये वायरस अफ्रीका समेत उन सभी रीजन्स में समुदायों को प्रभावित कर रहा है, जहां पर ट्रांसमिशन अभी भी अच्छी तरह से समझा नहीं गया है. सभी रीजन्स में यात्रा संबंधी मामले निरंतर खतरे को बढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा, एचआईवी संक्रमित लोगों के लिए ज्यादा खतरा है.
Yesterday, the emergency committee for #mpox met and recommended to me that the outbreak no longer represents a public health emergency of international concern.
I have accepted that advice, and am pleased to declare that mpox is no longer a global health emergency. pic.twitter.com/fImnlZUfUr
— Tedros Adhanom Ghebreyesus (@DrTedros) May 11, 2023
Also Read: डब्ल्यूएचओ ने भारत की 10 लाख महिला आशा स्वयंसेवकों को किया सम्मानित
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडहानोम ग्रेब्रेयेसस ने जागरुकता बनाये रखने की सलाह दी
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडहानोम ग्रेब्रेयेसस ने सभी देशों से Monkeypox को लेकर सतर्क रहने और जागरुक रहने की सलाह दी है. उन्होंने कहा, जोखिम का आकलन करें और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










