Mock Drill: भारत के मॉक ड्रिल से सहमा पाकिस्तान, घबराकर पीएम शहबाज ने की तीनों सेना प्रमुखों से मुलाकात
Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 May 2025 7:53 PM
Shahbaz Sharif
Mock Drill: भारत के मॉक ड्रिल से एक दिन पहले मंगलवार को पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने तीनों सेना प्रमुखों मुलाकात की. हाई लेवल मीटिंग में डिप्टी पीएम इशाक डार और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भी शामिल हुए. बैठक के बाद पाकिस्तान की ओर से कहा गया कि मीटिंग में सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.
Mock Drill: पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच भारत बुधवार (7 मई) को मॉक ड्रिल कर रहा है. पाकिस्तान भारत के इस कदम से काफी घबराया हुआ है. भारत के मॉक ड्रिल से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आईएसआई के हेडक्वार्टर में तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक की. शहबाज शरीफ ने सेना प्रमुखों से भारत की संभावित गतिविधियों की जानकारी ली और अपनी तैयारियों का भी ब्योरा मांगा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाई लेवल बैठक में डिप्टी पीएम इशाक डार, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भी शामिल हुए.
सुरक्षा विषय में शहबाज सरकार ने की मीटिंग
मंगलवार को पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने सुरक्षा विषयों पर सेना प्रमुखों के गहरी मंत्रणा की. बैठक के बाद पाकिस्तान की ओर से कहा गया कि मीटिंग में सुरक्षा को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई. पाकिस्तान की पूर्वी सीमा पर भारत की गतिविधियों के बारे में बात की गई. भारत पाकिस्तान में टेंशन बढ़ने के बाद से ही पाकिस्तान लगातार गीदड़ भभकी दे रहा है. पाकिस्तान की ओर से बयान सामने आ रहा है कि वो भारत के हर हमले का जवाब देगा. लेकिन, हकीकत है कि पहलगाम मले के बाद वो दुनिया से पूरी तरह अलग-थलग पड़ चुका है. चीन और तुर्की को छोड़ मुस्लिम देश भी उसके साथ खड़े नहीं हैं. संयुक्त राज्य सुरक्षा परिषद में भी उसे कड़ी फटकार लगी है.
चीन से मिले हथियार के दम पर उछल रहा पाकिस्तान
पाकिस्तान आर्थिक रूप से कंगाल है. उसके पास खुद की क्षमता तो सुई बनाने की भी नहीं है, लेकिन खैरात के मिले हथियारों के दम पर उड़ान भर रहा है. उसके पास चीन का दिया गया जे10 सी लड़ाकू विमान है. सोमवार को भी उसने जो फतह मिसाइल का टेस्ट किया था इसकी मारक क्षमता महज 120 किलोमीटर ही है. भारत के डिफेंस सिस्टम के सामने यह मिसाइल कहीं नहीं ठहरता. पाकिस्तान जिन आतंकियों को भेजता है उनके पास चीन के बने हथियार होते हैं. ऐसे में भारत के सामने पाकिस्तान कहीं नहीं ठहरता.
कल भारत में होगी मॉक ड्रिल
देश में कल यानी बुधवार (7 मई) को पूरे देश में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है. इस मॉक ड्रिल में देश भर के सभी जिलों को शामिल किया गया है. यह मॉक ड्रिल नागरिक सुरक्षा को लेकर है. इसमें इसका मकसद युद्ध की स्थिति में कैसे खुद को सुरक्षित रखना है, इसकी जानकारी देना है. साथ ही मिसाइल या हवाई हमलों की स्थिति में क्या कदम उठाया जाए इसकी जानकारी देना है.
मॉक ड्रिल में क्या होगा?
भारत कल यानी बुधवार को मॉक ड्रिल कर रहा है. गृह मंत्रालय ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजाए जाएंगे. हमले की स्थिति में खुद को कैसे बचाएं इसकी जानकारी दी जाएगी. इसके अलावे बंकरों की सफाई करना शामिल है. ब्लैक आउट के उपाय, महत्वपूर्ण संयंत्रों और प्रतिष्ठानों की रक्षा. नागरिकों को बचाने के उपाए मॉर्क ड्रिल का हिस्सा होगा.
Also Read: India Pakistan Tension: पाकिस्तान बॉर्डर पर हवाई अभ्यास करेगा भारत, गरजेंगे राफेल-मिराज और सु
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










