मिडिल ईस्ट जंग: ट्रंप के काउंटर टेररिज्म चीफ ने दिया इस्तीफा, कहा- गॉड ब्लेस यू अमेरिका

Updated:
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप और इनसाइट पर जो केंट, फोटो एक्स और पीटीआई

Middle East War: मिडिल ईस्ट युद्ध 18वें दिन भी जारी है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा झटका लगा है. अमेरिकी काउंटर टेररिज्म के चीफ जो केंट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

विज्ञापन

Middle East War: अमेरिकी काउंटर टेररिज्म के निदेशक जो केंट ने ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के विरोध में इस्तीफा दिया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट डालकर अपने इस्तीफे के बारे में जानकारी दी. केंट ने ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर बड़ा खुलासा भी किया है.

विज्ञापन

ईरान से अमेरिका को कोई तात्कालिक खतरा नहीं था : जो केंट

जो केंट ने इस्तीफा देते हुए कहा- उनका दिल इस बात की गवाही नहीं देता कि वह ट्रंप प्रशासन के ईरान युद्ध का समर्थन करें. केंट ने सोशल मीडिया पर कहा कि ईरान से हमारे देश को कोई तात्कालिक खतरा नहीं था.

इजराइल और अमेरिकी लॉबी के दबाव के कारण ईरान से जारी हुआ युद्ध : केंट

जो केंट ने एक्स पर अपने पोस्ट में बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया- ईरान के खिलाफ युद्ध की शुरुआत इजराइल और उसकी शक्तिशाली अमेरिकी लॉबी के दबाव के कारण हुई.

पिछले साल जुलाई में हुई थी केंट की नियुक्ति

जो केंट की अमेरिकी काउंटर टेररिज्म के निदेशक पद पर नियुक्ति पिछले साल जुलाई में हुई थी. केंट को 44 के मुकाबले 52 वोट मिले थे. बड़ी जीत के बाद उन्होंने पद संभाला था.

केंट ने ट्रंप के पहले कार्यकाल का समर्थन किया

जो केंट ने डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल का समर्थन किया. ट्रंप को निशाने पर लेते हुए अपने इस्तीफा पत्र में केंट ने लिखा- मैं उन मूल्यों और विदेशी नीतियों का समर्थन करता हूं जिन पर आपने 2016, 2020, 2024 में चुनाव लड़ा था. जून 2025 तक आप यह समझते थे कि मिडिल ईस्ट के युद्ध एक जाल थे जिन्होंने अमेरिकी जीवन और संपत्ति को नष्ट किया. केंट ने ट्रंप से कहा- अपने पहले प्रशासन में आपने कासिम सुलेमानी को मारकर और ISIS को हराया था.

ये भी पढ़ें: इजराइल के रक्षा मंत्री का दावा, हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी की मौत

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola