दिसबंर में बराक ओबामा और मिशेल के बीच देखने को मिली अजीब चीज, इसके बाद उड़ी तलाक की अफवाह
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 17 Jan 2025 10:23 AM
बराक ओबामा (दाएं) मिशेल ओबामा (बाएं)
Michelle and Barack Obama Divorced Updates : दिसबंर में बराक और मिशेल ओबामा के बीच दूरी देखने को मिली थी. इसके बाद तलाक की खबर आई.
Michelle and Barack Obama Divorced Updates : क्या बराक और मिशेल ओबामा तलाक लेने जा रहे हैं? इस सवाल का जवाब लोग जानना चाह रहे हैं. सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गरम है. मिशेल ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से दूरी बनाने का ऐलान किया. इसके बाद अटकलों को और हवा मिल गई. दोनों ने राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी के रूप में दो कार्यकाल व्हाइट हाउस में साथ बिताए हैं. दिसंबर के महीने में एक साथ वे किसी प्रोग्राम में नजर आए थे. इस दौरान दोनों के बॉडी लैंग्वेज को सबने गौर किया जो अलगाव की ओर इशारा कर रहा था.
जिमी कार्टर के अंतिम संस्कार में भी बराक अकेले ही पहुंचे
पिछले एक महीने में यह दूसरी बार है, जब अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला अपने पति के साथ किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर नहीं आएंगी. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के अंतिम संस्कार में भी बराक अकेले ही पहुंचे थे. इसके अलावा ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न होना भी एक तरह की परंपरा से परे है. ऐसे समारोह में आमतौर पर पूर्व राष्ट्रपति और उनकी पत्नी शामिल होते ही हैं. हालांकि मिशेल के इन समारोहों में शामिल न होने को तलाक की तरह नहीं देखा जा सकता, लेकिन सोशल मीडिया यूजर ने इसे उसी ओर मोड़ दिया है.
ये भी पढ़ें : Barack Obama: बराक ओबामा से सीधे बात कर सकते हैं आप, पूर्व राष्ट्रपति ने साझा किया अपना नम्बर, जानें वजह
बराक ओबामा और मिसेल एक लॉ फर्म में 1989 में मिले
अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बराक ओबामा रहे थे. वे पत्नी मिसेल से एक लॉ फर्म में 1989 में मिले थे. यहां से इनका प्यार आगे बढ़ा. दोनों ने डेटिंग शुरू की. 1992 में इनकी शादी हो गई. दंपत्ति की दो बेटियां मलीहा और साशा ओबामा हैं. कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर लगातार इनके तलाक की खबरें हैं, हालांकि इस पर अभी तक किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. न ही उनके परिवार की ओर से इस पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










