जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस में नग्न हुए मेक्सिको के सांसद एंटोनियो गार्सिया, वायरल हो रही तस्वीर

Updated at : 14 Oct 2020 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस में नग्न हुए मेक्सिको के सांसद एंटोनियो गार्सिया, वायरल हो रही तस्वीर

नयी दिल्ली : मेक्सिको के सांसद एंटोनियो गार्सिया की एक तस्वीर सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है. तस्वीर में वह मेक्सिको की संसद में अपने सारे कपड़े उतार कर कार्यवाही में हिस्सा लिया.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मेक्सिको के सांसद एंटोनियो गार्सिया की एक तस्वीर सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है. तस्वीर में वह मेक्सिको की संसद में अपने सारे कपड़े उतार कर कार्यवाही में हिस्सा लिया.

जानकारी के मुताबिक, मेक्सिको के सांसद एंटोनियो गार्सिया ने जनहित के मुद्दे को लेकर देश की संसद कांग्रेस में अपने सारे कपड़े उतार दिये. साथ ही एंटोनियो गार्सिया ने सरकार पर जमकर हमला बोला.

मेक्सिको के सांसद एंटोनियो गार्सिया ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ”आपको मुझे नग्न देखने में शर्म आती है. लेकिन, आपको अपने देश को नग्न, नंगे, हताश, बेरोजगार और भूखे देख कर शर्म नहीं आती है, जिसका पैसा आपने छीन लिया है, लूट लिया है और चोरी कर लिया है, ताकि आपका परिवार आनंद लें.”

एंटोनियो गार्सिया के हमले के बाद सदन में खामोशी-सी छा गयी. मेक्सिको सांसद के हमले का सरकार के पास भी कोई ठोस जवाब नहीं था. हालांकि, बाद में अन्य सहयोगी सांसदों एक समझाने-बुझाने पर उन्होंने अपने कपड़े पहन लिये और अपने स्थान पर आकर बैठ गये.

कोरोना संकट के दौर में जब पूरी दुनिया आर्थिक मंदी की चपेट में है, ऐसे समय में एक सांसद का उच्च सदन में जनहित के मुद्दे को लेकर इस तरह से विरोध करने की काफी चर्चा हो रही है. उच्च सदन में खड़े होकर जनहित के लिए खुद को नग्न करना हिम्मत की बात है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola