Kazan Attack Video : रूस के कजान में 9/11 जैसा हमला, किलर ड्रोन से यूक्रेन ने किया अटैक, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Kazan Attack Video

रूस के कजान में ड्रोन से हमला

Kazan Attack Video : रूस के कजान में 9/11 की तरह हमला किया गया. हमले का वीडियो सामने आया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि ड्रोन से हमले को अंजाम दिया गया है.

विज्ञापन

Kazan Attack Video : रूस के कजान में तीन इमारतों पर हमला किया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कजान शहर पर हमला कुल 8 ड्रोन से किया गया. इस चौंकाने वाली घटना का वीडियो भी सामने आया है. हमला अमेरिका के 9/11 अटैक जैसा किया गया.

कजान के एयरपोर्ट पर विमानों के उड़ान पर हमले का असर पड़ा है. खबरों की मानें तो यूक्रेन की ओर से यह हमला किया गया है. इसके बाद कजान हवाई अड्डे ने विमान के लैंडिंग और टेकऑफ को रोक दिया.

कजान में 8 ड्रोन से हमले

कजान में ड्रोन से किए गए हमले के बाद बिल्डिंग खाली करवाई गई. रूसी सरकारी समाचार एजेंसियों ने मॉस्को से लगभग 500 मील (800 किमी) पूर्व में स्थित शहर कजान में एक आवासीय परिसर पर ड्रोन हमले की सूचना दी. TASS एजेंसी ने कहा कि 8 ड्रोन से हमले किए गए हैं.

Read Also : Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस का अब तक का सबसे बड़ा हमला, इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल दागी

कजान हमले का वीडियो आया सामने

रूस के न्यूज एजेंसियों ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. रूस की बाजा टेलीग्राम चैनल ने वीडियो जारी किया है. वीडियो में हवा में एक ड्रोन की तरह की चीज नजर आ रही है. यह बाद में एक ऊंची बिल्डिंग से टकरा जाती है. टकराने के बाद आग का गोला बनता दिख रहा है.

Read Also : Nuclear Attack: तीसरे विश्व युद्ध की आहट! अमेरिका के फैसले पर भड़के पुतिन, यूक्रेन पर परमाणु हमले के दिए संकेत

अमेरिका में हुआ था 9/11 हमला

अमेरिका में 2001 में आतंकियों ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर इसी तरह हमले किए थे. आतंकियों ने इस हमले को अंजाम देने के लिए 4 प्लेन हाईजैक किए थे. इनमें से 3 प्लेन एक-एक कर अमेरिका की 3 खास इमारतों में क्रैश करवाए गए थे. इस हमले को आज भी 9/11 के रूप में लोग याद करते हैं. इस दिन पहला क्रैश 8 बजकर 45 मिनट पर हुआ. बोइंग 767 तेज रफ्तार से वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के नॉर्थ टॉवर टकराया. 18 मिनट बाद एक दूसरा बोइंग 767 बिल्डिंग के साउथ टॉवर से टकराता नजर आया.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola