शी जिनपिंग के साथ पहले नरमी और बाद में सख्ती! जो बाइडन ने चीनी राष्ट्रपति को फिर कह दिया तानाशाह

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रपति जो बाइडन और शी जिनपिंग ने एक साथ चार घंटे बिताए. इस दौरान दोनों नेताओं ने साथ में लंच किया और गार्डेन में टहलते नजर आए. जानें दोनों नेताओं के बीच क्या हुई बातचीत

विज्ञापन

राष्ट्रपति जो बाइडन और शी जिनपिंग अमेरिका-चीन संबंधों को स्थिर करने की उम्मीद के साथ आगे बढ़ रहे हैं. इस बीच दोनों देशों के नेताओं ने एक साल में पहली बार आमने-सामने मुलाकात की. बातचीत को लेकर जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार दोनों देशों ने कई महत्वपूर्ण बातों पर सहमत हुए है. इसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि चीन और अमेरिका के संबंध अब नरम हो सकते हैं. इस बैठक के बाद जो बाइडन ने मीडिया से बात की और कहा कि बातचीत को लेकर सबसे बड़ी सहमति ये बनी है कि हम दोनों एक दूसरे को फोन करते रहेंगे और एक दूसरे का फोन उठाएंगे. यानी हम आगे बातचीत करते रहेंगे.

जो बाइडन और शी जिनपिंग ने एक साथ चार घंटे बिताए

राष्ट्रपति जो बाइडन और शी जिनपिंग ने एक साथ चार घंटे बिताए. इस दौरान दोनों नेताओं ने साथ में लंच किया और गार्डेन में टहलते नजर आए. ऐसा करके दोनों नेता दुनिया को ये दिखाना चाह रहे हैं भले ही उनमें global economic competitors है लेकिन उनके रिश्ते ठीक बने हुए है. वे दिखाना चाह रहे हैं कि अमेरिका और चीन आर्थिक प्रतिद्वंद्वी होने के बावजूद वैश्विक प्रभावों के साथ जीत-हार की स्पर्धा में नहीं हैं. यदि आपको याद हो तो दोनों नेताओं ने एक साल पहले बातचीत की थी. दोनों देशों के बीच पहले से तनावपूर्ण संबंध तब और बिगड़ गए जब अमेरिका ने चीन के एक जासूसी गुब्बारे पर निशाना साधा था और उसे मार गिराया था.

undefined

दोनों देश डायरेक्ट बातचीत को लेकर समहत हुए

बैठक के बाद जो बाइडन ने कहा कि दोनों देश अब डायरेक्ट बातचीत को लेकर समहत हुए है. हम वापस खुले रूप में बात करेंगे. एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं यह मुलाकात ऐसे वक्त हुई जब अमेरिका और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंध सबसे खराब दौर में चल रहा है. हालांकि, शी जिनपिंग से मिलने के बाद बाइडन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने चीनी राष्ट्रपति को तानाशाह कहकर बुलाया है. दरअसल, बाइडन से पूछा गया कि क्या राष्ट्रपति अब भी शी को तानाशाह कहकर संबोधित करेंगे जैसा कि वह पहले कहते नजर आ चुके हैं. इस पर बाइडन ने बिना किसी देरी के कहा कि शी इस मायने में तानाशाह हैं कि वह कम्युनिस्ट देश चलाते हैं…चीन की सरकार हमसे बिल्कुल अलग है…

undefined
Also Read: Israel–Hamas war: मारा गया हमास का टॉप कमांडर बिलाल, जो बाइडन ने घुमाया बेंजामिन नेतन्याहू को फोन

मिलकर काम करने की जरूरत

इससे पहले, शी का स्वागत करते हुए बाइडन ने कहा था, ‘मैं और शी एक-दूसरे को वर्षों से जानते हैं…अमेरिका और चीन को अपने लोगों को ध्यान में रखते हुए मिलकर काम करने की जरूरत है. इसमें जलवायु परिवर्तन, नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकना और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के मुद्दे शामिल हैं…

undefined
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola