Israel Hamas War: हमास और इजराइल की जंग में अमेरिका का यूटर्न ? जानें बाइडेन ने क्या कहा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 16 Oct 2023 2:15 PM

विज्ञापन
Israel Hamas War: हमास और इजराइल की जंग में अमेरिका का यूटर्न ? जानें बाइडेन ने क्या कहा

Israel Hamas War : जो बाइडेन ने कहा कि मुझे लगता है कि गाजा पर फिर से कब्जा करना इजरायल के लिए एक गलती होगी...जानें युद्ध के दसवें दिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने जंग को लेकर क्या कहा कि पूरी दुनिया में होने लगी उनके बयान की चर्चा

विज्ञापन

Israel Hamas War : इजराइल और हमास के बीच जंग लगातार दस दिन से चल रहा है. मिडिल ईस्ट में खूनी जंग देखने को मिल रही है. इस बीच जहां इजराइल के सैनिक गाजा पट्टी पर बड़े कार्रवाई की तैयारी में नजर आ रहे है, वहीं दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन यूटर्न लेते दिख रहे हैं. जी हां…बाइडेन जो अभी तक जंग में इजराइल के साथ दिख रहे थे उन्होंने नेतन्याहू को अब चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि गाजा पर इजराइल का कब्जा एक बड़ी गलती साबित हो सकती है. राष्ट्रपति बाइडेन ने एक इंटरव्यू में इजराइल को गाजा पर दोबारा कब्जा नहीं करने की चेतावनी दी है. बाइडेन ने गाजा पर पूर्ण पैमाने पर कब्जे के प्रति इजराइल को आगाह करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि यह एक बड़ी गलती होगी, लेकिन उन्होंने कहा कि वहां से आतंकवादियों को बाहर निकालना जरूरी है. इन आतंकियों का फिलिस्तीन के नागरिक समर्थन नहीं करते हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola