Israel Big Attack: भीषण धमाकों से दहल गया बेरूत, 4 मंजिला इमारत ध्वस्त, हिजबुल्ला के मुख्यालय पर IDF का बड़ा हमला
Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Sep 2024 10:51 PM
Israel Attack on Hezbollah
Israel Attack on Hezbollah: इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच लड़ाई जारी है.शुक्रवार को इजराइल ने हिजबुल्ला के मुख्यालय पर जोरदार हमला किया है. इजराइली हमले से एक चार मंजिला इमारत मलबे में तब्दील हो गई.
Israel Attack on Hezbollah: इजराइली सेना ने शुक्रवार को फिर एक बार हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमला किया है. इजराइली सेना ने कहा कि उसने बेरूत में हिजबुल्ला के केंद्रीय मुख्यालय पर हमला किया है. इजराइली हमले से एक चार मंजिला इमारत मलबे में तब्दील हो गई. पूरा इलाका धूल से भर गया. विस्फोट से कुछ समय पहले चार मंजिला इमारत में हिजबुल्ला के एक वरिष्ठ कमांडर सहित तीन सदस्यों की अंत्येष्टि के लिए हजारों लोग एकत्र हुए थे. वहीं हमले में हताहत हुए लोगों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है. बेरूत के उपनगर दाहिया में इजराइल ने हमला उस समय किया जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू संयुक्त राष्ट्र को संबोधित कर चुके थे. बता दें UN में नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्ला के खिलाफ इजराइल का अभियान जारी रहेगा.
आवासीय इमारत के नीचे हिजबुल्लाह का मुख्यालय- IDF
इजराइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने दावा किया है कि आवासीय इमारतों के नीचे स्थित हिजबुल्ला के मुख्यालय को सेना ने निशाना बनाया है. हिजबुल्ला के अल-मनार टेलीविजन के मुताबिक विस्फोट में चार इमारतें मलबे में तब्दील हो गयी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इससे बेरूत से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर में स्थित इमारतें भी हिल गईं. विस्फोट स्थल की ओर एंबुलेंस को जाते देखा गया. बता दें, लेबनान में बढ़ते इजराइल के हमलों के कारण हजारों लोगों के अपने घर छोड़कर पलायन कर रहे हैं.
इजराइल के हमले से लेबनान में 700 लोगों की गई जान
इजराइल एक-एक कर हिजबुल्लाह के ठिकानों पर जोरदार हमला कर रहा है. इस सप्ताह लेबनान पर इजराइल के हमले में 700 लोगों की मौत हो गई है. वहीं हजारों लोग घायल हुए हैं. इजारइली हमले के कारण लाखों लोग अपने घर छोड़कर पलायन कर गये हैं. इजराइल का कहना है कि वह हिज्बुल्ला की सैन्य क्षमताओं और उसके वरिष्ठ कमांडरों को निशाना बना रहा है.
इजराइल कर रहा है जमीनी हमले की तैयारी!
इसी कड़ी में अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने दावा किया है कि इजराइल ने लेबनान में जमीनी हमले की तैयारी शुरू कर दी है. उत्तरी इजरायल में IDF अपनी सैन्य तैनाती कर रहा है. इसके लिए इजरायल ने अपने रिजर्व सैनिकों को भी बुला लिया है. रिपोर्ट में कहा है कि इजराइल उन सैनिकों को लेबनान में घुसकर हमला करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहने को कहा है. इजराइली टैंक और बख्तरबंद वाहनों को लेबनान से सटी उत्तरी सीमा पर तैनात किया जा रहा है. भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










