पाकिस्तानी रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 Apr 2026 1:08 PM

विज्ञापन

इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ

Iran US Ceasefire: अमेरिका ईरान के 14 दिनों के सीज फायर के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजराइल के खिलाफ बयान दिया है. उन्होंने इजराइल को मानवता के लिए अभिशाप बताया है. आसिफ के बयान की इजराइल ने कड़ी निंदा की है.

विज्ञापन

Iran US Ceasefire: इजराइल ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है. इजराइलन ने उनके बयान की निंदा करते हुए पाकिस्तान के तटस्थ मध्यस्थ की भूमिका पर भी संदेह जताया है. इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा- पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का इजराइल के विनाश का आह्वान बेहद आपत्तिजनक है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा- यह ऐसा बयान नहीं है जिसे किसी भी सरकार से बर्दाश्त किया जा सके, खासकर ऐसी सरकार से जो शांति के लिए स्वयं के एक निष्पक्ष मध्यस्थ होने का दावा करती है.

इजराइलन के विदेश मंत्री ने की बयान की निंदा

इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सआर ने भी आसिफ की टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि शांति में मध्यस्थता का दावा करने वाली सरकार की ओर से यह खुला यहूदी-विरोधी और घोर मिथ्या आरोप है. सआर ने कहा- इजराइल उन आतंकवादियों के खिलाफ अपनी रक्षा करेगा जो उसके विनाश की कसम खाते हैं.

आसिफ ने इजराइल को मानवता के लिए अभिशाप बताया

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में इजराइल को बुरा और मानवता के लिए अभिशाप बताया था. आसिफ ने यह भी कहा- इस्लामाबाद में शांति वार्ता जारी है जबकि लेबनान में नरसंहार किया जा रहा है. उन्होंने कहा- निर्दोष नागरिकों को इजराइल मार रहा है. पहले गाजा, फिर ईरान और अब लेबनान में रक्तपात बेरोकटोक जारी है. उन्होंने कहा- मैं आशा और प्रार्थना करता हूं कि जिन लोगों ने यूरोपीय यहूदियों से छुटकारा पाने के लिए फलस्तीनी जमीन पर इस कैंसर जैसे देश को बनाया, वे नरक में जलें.

पाकिस्तान में हो सकता है ईरान-अमेरिका शांति वार्ता

पाकिस्तान और इजराइल के बीच बयानों की जंग ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिकी-ईरान के बीच 14 दिन का सीजफायर हुआ है. दोनों देश पाकिस्तान में शांति समझौते के लिए बातचीत कर सकते हैं.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola