स्पेन के PM के 'नो टू वार' वाले पोस्टर लगाकर ईरान ने दागी मिसाइलें, इजरायल में मचा हड़कंप!

ईरान ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी. इमेज सोर्स- @clashreport
Iran Missiles: ईरान और इजरायल के बीच जंग अब 24वें दिन में पहुंच गई है. इस बीच एक बेहद हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है. ईरान ने इजरायल पर जो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं, उन पर स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज की फोटो और उनके 'नो टू वार' वाले बयान के स्टिकर चिपके हुए थे.
Iran Missiles: ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के जवान मिसाइलों पर स्टिकर लगाते दिख रहे हैं. इन स्टिकर्स पर सांचेज की फोटो के साथ लिखा था कि यह जंग न केवल अवैध है, बल्कि अमानवीय भी है. थैंक यू प्राइम मिनिस्टर. यह संदेश अंग्रेजी और फारसी दोनों भाषाओं में था. इसके अलावा कुछ स्टिकर्स पर लंदन में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों का भी शुक्रिया अदा किया गया है.
सांचेज ने जंग को बताया था ‘अवैध’
तुर्की टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेन के PM सांचेज ने हाल ही में टीवी पर दिए अपने संबोधन में इस जंग को ‘अवैध’ और ‘खतरनाक’ बताया था. उन्होंने ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की थी. सांचेज का यही स्टैंड अब ईरान के लिए एक प्रोपेगेंडा टूल बन गया है. प्रभात खबर ने हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है.
WATCH: IRGC fighter places stickers of Pedro Sánchez on their ballistic missile. https://t.co/X9ljfGrC77 pic.twitter.com/C7Lt8dxOFM
— Clash Report (@clashreport) March 22, 2026
अमेरिका-स्पेन के रिश्तों में आई कड़वाहट
इस युद्ध की वजह से पश्चिमी देशों के बीच दरार दिखने लगी है. स्पेन ने अमेरिका को अपने ‘रोटा नेवल बेस’ और ‘मोरन एयर बेस’ का इस्तेमाल करने से मना कर दिया है. इससे नाराज होकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पेन को व्यापारिक रिश्ते खत्म करने की धमकी दी है. पिछले हफ्ते ब्रसेल्स में हुए यूरोपीय संघ के शिखर सम्मेलन में भी सांचेज ने दोहराया कि यह जंग पूरी दुनिया की इकोनॉमी के लिए खराब है.
ट्रंप का 48 घंटे का अल्टीमेटम
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, 28 फरवरी से शुरू हुई इस जंग में अब तक 2,000 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है कि अगर उसने ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ (समुद्री रास्ता) नहीं खोला, तो अमेरिका ईरान के पावर ग्रिड पर हमला कर देगा.
ये भी पढ़ें: होर्मुज की घेराबंदी: क्या ईरान वसूल रहा 18 करोड़? ट्रंप ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
ग्लोबल मार्केट पर बुरा असर
भारत में स्पेन के राजदूत जुआन एंटोनियो मार्च पुजोल ने 14 मार्च को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में चेतावनी दी थी कि मिडिल ईस्ट की यह अशांति जल्द ही यूरोप तक फैल सकती है. फिलहाल ईरान ने सऊदी अरब और UAE जैसे देशों के तेल ठिकानों को भी निशाना बनाने की धमकी दी है, जिससे पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने और महंगाई का डर सता रहा है.
ये भी पढ़ें: आसमान से चेतावनी, जमीन से जवाब… कैसे काम करता है अमेरिकी सुरक्षा नेटवर्क, जानिए पूरी कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Govind Jee
गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




