जेल में इमरान खान और बाहर बहनों पर से मारपीट, शहबाज शरीफ की पुलिस अत्याचार पर उतरी; PTI ने जारी किया वीडियो

पाकिस्तान पुलिस द्वारा इमरान खान की बहनों के साथ दुर्व्यवहार.
Imran Khan sisters attacked: पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के संस्थापक नेता इमरान खान अदियाला जेल में बंद हैं. वहीं बाहर उनके परिवार के साथ बुरा सुलूक हो रहा है. पीटीआई ने पाकिस्तान पुलिस पर आरोप लगाया है कि उन्होंने खान की बहनों के साथ मारपीट की है. उन्होंने इसका वीडियो भी जारी किया है.
Imran Khan sisters attacked: पाकिस्तान का लोकतंत्र दुनिया में सबसे अनोखा है. हालांकि अब तक सैन्य प्रभाव अप्रत्यक्ष रूप से चलता था, लेकिन 27वें संविधान संशोधन के बाद यह पूरी तरह स्थापित हो गया. सेना ही पाकिस्तान में सर्वे-सर्वा है. इसी सेना के चीफ हैं फील्ड मार्शल जनरल आसिम मुनीर, जिन्हें संविधान ने आजीवन एक तरह से पाकिस्तान का शहंशाह बना दिया है. इन्हीं आसिम मुनीर के ऊपर आरोप लगा, जिन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करके उन्हें पहले गद्दी से उतारा और फिर अदियाला जेल में डाल दिया. उनके साथ जेल में कैसा व्यवहार हो रहा, किसी को विशेष नहीं मालूम, लेकिन जेल के बाहर उनके परिवार के साथ बुरा सुलूक हो रहा है.
इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) का कहना है कि पार्टी संस्थापक से मिलने पहुंची उनकी बहनों के साथ पुलिस ने बर्ताव की सारी सीमाएं पार कर दीं. आरोप है कि रावलपिंडी स्थित अदियाला जेल के बाहर उन्हें जबरन और हिंसक तरीके से हिरासत में लिया गया. कहा जा रहा है कि इमरान खान को देखने पहुंचीं उनकी बहनों नौरीन नियाजी को पुलिस ने मिलने से पहले रोकने के साथ-साथ बुरी तरह धक्का-मुक्की की और सड़क पर घसीटकर हिरासत में लिया. वायरल वीडियो में यह सब साफ दिखाई देता है, जिसमें नौरीन और उनके साथ आई महिलाएं डरी-सहमी खड़ी दिखाई देती हैं और पूरी घटना का ब्योरा देती हैं.
मुलाकात से रोका, फिर बलपूर्वक हिरासत में लिया
वे सब इमरान खान से मुलाकात के लिए पहुंची थीं, जो इस समय अदियाला जेल में एकांत कारावास में हैं. अधिकारियों ने पहले ही मुलाकात से इंकार कर दिया और बाद में वहां मौजूद महिलाओं के साथ कथित तौर पर हाथापाई और मारपीट की गई. पीटीआई ने दावा किया कि अलीमा खान, नोरीन नियाजी और डॉ. उजमा खान मंगलवार देर रात इमरान खान से मुलाकात के लिए जेल पहुंची थीं. पार्टी के अनुसार, वे जेल के बाहर शांतिपूर्वक बैठी थीं, लेकिन तभी पुलिस ने उन पर धावा बोल दिया और उन्हें मिलने की अनुमति भी नहीं दी. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक उन्हें इमरान खान से तय साप्ताहिक मुलाकात नहीं करने दी गई.
पीटीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि इमरान खान की बहनों के साथ-साथ कई महिला कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने बलपूर्वक उठाया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया. पीटीआई ने घटना का एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें घटना के बाद सभी इसके बारे में बात कर रही हैं.
इमरान खान को 5 अगस्त 2023 से अदियाला जेल में रखा गया है. उनसे मिलने के लिए उनकी बहनें अक्सर जाती रहती हैं. इसी मुलाकात के दौरान यह सब हुआ. पार्टी ने एक अन्य वीडियो जारी कर दावा किया कि महिला पुलिसकर्मियों ने इमरान खान की बहन के बाल पकड़कर खींचे, उन्हें गिरा दिया और जमीन पर घसीटा. पीटीआई का कहना है कि इससे पहले वहां मौजूद कार्यकर्ता पूरी तरह शांतिपूर्वक बैठे थे. नोरीन ने कहा कि उन्हें समझ ही नहीं आया कि उनके साथ अचानक ऐसा क्यों और कैसे हुआ. इस पूरे मामले पर पीटीआई ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी का आरोप है कि इमरान खान की बहनों के साथ पुलिस ने बदसलूकी की और उन्हें जबरदस्ती हिरासत में लिया गया.
ये भी पढ़ें:-
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




