ePaper

ट्रंप ने जमीन पर उतारे घोड़े और आसमान में उड़ाए F-35, प्रिंस बिन सलमान का अमेरिका में शाही स्वागत, देखें वीडियो

Updated at : 19 Nov 2025 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
Donald Trump welcomes MBS at White House.

ओवल ऑफिस में मुलाकात के दौरान मोहम्मद बिन सलमान और डोनाल्ड ट्रंप. फोटो- PTI.

Donald Trump welcomes MBS at White House Video: अमेरिका में मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप की मेहमानवाजी देखने को मिली. राष्ट्राध्यक्ष न होते हुए भी ट्रंप ने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के लिए शानदार व्यवस्थी की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Donald Trump welcomes MBS at White House Video: सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान मंगलवार को अमेरिका पहुंच गए. यह उनकी सात साल बाद पहली यूएस यात्रा है. बिन सलमान मंगलवार को व्हाइट हाउस पहुंचे, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनका भव्य स्वागत किया. इस स्वागत समारोह में सैन्य सम्मान गार्ड, तोपों की सलामी और अमेरिकी लड़ाकू विमानों की फ्लाईओवर शामिल थी. यह क्राउन प्रिंस का स्टेट विजिट नहीं कहलाएगा, क्योंकि उनके पिता किंग सलमान सऊदी किंगडम के राष्ट्राध्यक्ष हैं. ट्रंप इस दौरान एमबीएस से मिलकर काफी खुश दिखे. उनकी खुशी इस विजिट के बाद हुई घोषणाओं में दिखी. 

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान जब व्हाइट हाउस पहुंचे, तो उनकी लिमोजिन के आगे घोड़ों की एक टुकड़ी चल रही थी, जो उन्हें ड्राइववे तक लेकर आई. सैन्य बैंड ने उनके आगमन पर ट्रम्पेट बजाकर स्वागत किया. साउथ लॉन में राष्ट्रपति ट्रंप मुस्कान के साथ प्रिंस से मिले. उसी दौरान F-35 समेत लड़ाकू विमानों का दल व्हाइट हाउस के ऊपर से उड़ान भरता हुआ गुजरा. ट्रंप ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया, प्रिंस के कंधे पर हाथ रखा और दोनों एक साथ फोटो खिंचवाने के लिए पोज देने लगे. इसके बाद फिर से ट्रंपेट की धुन गूंजी, सैनिकों ने सम्मान-सलामी दी. पूरे स्वागत समारोह के दौरान प्रिंस सलमान मुस्कुराते ही नजर आए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

ट्रंप ने MBS को बताया दोस्त

इस समारोह के बाद दोनों नेता दक्षिणी पोर्टिको में चले गए. दोनों नेताओं ने व्हाइट हाउस की कॉलोनाड में लगे राष्ट्रपति के चित्रों की पंक्ति का दौरा किया, जिसे ट्रंप ने हाल ही में प्रेजिडेंशियल वॉक ऑफ फेम” के रूप में पेश किया है. ट्रंप ने क्राउन प्रिंस के बारे में कहा, “हम लंबे समय से बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं.” यह 2018 में अमेरिकी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के बाद सऊदी अरब के वास्तविक शासक की अमेरिका की पहली यात्रा है.

US-KSA के बीच हुईं ढेर सारी डील

मंगलवार की इस यात्रा एफ-35 लड़ाकू विमानों की लंबे समय से प्रतीक्षित बिक्री को अमेरिका की हरी झंडी मिल गई. दोनों देशों के बीच सिविल परमाणु डील भी हो गई. इसके साथ ही दोनों देशों ने एआई और अन्य क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाया है. इस दौरान लगभग 300 अमेरिकी टैंकों की खरीद सहित कई व्यापारिक और रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर किए.  वहीं, सऊदी अरब ने अमेरिका में निवेश बढ़ाकर एक ट्रिलियन डॉलर करने की घोषणा की, जो पहले घोषित 600 अरब डॉलर से अधिक है. प्रिंस ने अमेरिका को विदेशी निवेश के लिए ‘‘दुनिया का सबसे आकर्षक देश’’ बताया.

अमेरिका का प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी भी बना सऊदी

ट्रंप ने क्राउन प्रिंस का सैन्य सम्मान के साथ स्वागत किया और व्हाइट हाउस में उनके साथ रात्रि भोज किया, जिसमें कई वैश्विक उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया. दिलचस्प बात रही कि फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और एलन मस्क भी सऊदी क्राउन प्रिंस की यात्रा वाले दिन व्हाइट हाउस में मौजूद रहे. इसी दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने सऊदी अरब को ‘‘प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी’’ का दर्जा भी देने की घोषणा की. सऊदी अरब ने इस दौरान यह भी कहा कि जल्द ही अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल हो सकता, लेकिन इस समझौते में फिलिस्तीनी राज्य की दिशा में एक विश्वसनीय रास्ता शामिल होना चाहिए. उम्मीद है कि ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के अंत से पहले इस मामले में कोई बड़ी प्रगति हो सकती है.

ये भी पढ़ें:-

भारत ने मेरी मां की जान बचाई, लेकिन उसकी चिंता दूसरी है… शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर क्या-क्या बोले बेटे सजीब वाजेद?

वह भारतीयों से नफरत करता है, नेतन्याहू को गिरफ्तार करना चाहता है… एरिक ट्रंप का जोहरान ममदानी पर बड़ा आरोप

चुप रहो, चुप रहो पिग्गी! ट्रंप ने रिपोर्टर के लिए किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल, आखिर किस बात पर भड़के मिस्टर प्रेसीडेंट?

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola