पाकिस्तान के कराची में हिंदू मंदिर में की गई तोड़फोड़, देवताओं की मूर्तियों को किया गया विखंडित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2022 2:04 PM
पाकिस्तान के कराची शहर में उपद्रवियों ने बुधवार को कोरंगी इलाके के जे इलाके में श्री मारी माता के मंदिर जमकर उत्पाद मचाया. इस दौरान उन लोगों ने मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियों को भी विखंडित कर दिया. घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौका-मुआयना कर लिया है और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
कराची : पाकिस्तान के कराची शहर में एक हिंदू मंदिर में जमकर तोड़फोड़ की गई और देवताओं की मूर्तियों को विखंडित कर दिया गया. यह घटना कराची शहर के कोरंगी इलाके की है, जहां पर उपद्रवियों ने श्री मारी माता मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की गई. इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मुआयना करने के बाद मामले की जानकारी हासिल करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ भी की.
पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के पूजा स्थलों में तोड़फोड का यह ताजा मामला है. पुलिस ने बताया कि कराची कोरंगी इलाके के श्री मारी माता मंदिर में बुधवार को देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की गई. माता का मंदिर कोरंगी थानाक्षेत्र के ‘जे’ इलाके में स्थित है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर को मुआयना करने के बाद मामले के बारे में पूछताछ की.
समाचार पत्र ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार, इस घटना से कराची के हिंदू समुदाय के लोग दहशत में हैं. खासकर कोरंगी इलाके में जहां किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है. इलाके में रहने वाले हिंदू संजीव ने समाचार पत्र को बताया कि मोटरसाइकिल पर छह से आठ लोग इलाके में आए और मंदिर पर हमला कर दिया. उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता, हमला किसने और क्यों किया.’ उन्होंने कहा कि पुलिस से शिकायत दर्ज करने को कहा गया है.
कोरंगी के थाना प्रभारी फारूक संजरानी ने कहा कि पांच से छह अज्ञात संदिग्ध मंदिर में दाखिल हो गए और वहां तोड़फोड़ करने के बाद फरार हो गए. उन्होंने बताया कि मंदिर पर हमला करने वाले अज्ञात संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है.
बता दें कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू आबादी के मंदिरों को अक्सर भीड़ द्वारा निशाना बनाया जाता है. अक्टूबर में कोटरी स्थित सिंधु नदी के तट पर स्थित एक ऐतिहासिक मंदिर को अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर निशाना बनाया था. इस संबंध में कोटरी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
Also Read: पाकिस्तान में रात 10 बजे के बाद नहीं होगी शादी, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप
आधिकारिक अनुमान के मुताबिक, पाकिस्तान में 75 लाख हिंदू रहते हैं. हालांकि, समुदाय के अनुसार देश में 90 लाख से अधिक हिंदू हैं. पाकिस्तान की अधिकतर हिंदू आबादी सिंध प्रांत में बसी है. वे अक्सर कट्टरपंथियों द्वारा उत्पीड़न की शिकायत करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










