Explainers: क्यों जल रहा फ्रांस? सड़क पर उतरे 50 हजार जवान, 1300 से अधिक लोग गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Explainers: क्यों जल रहा फ्रांस? सड़क पर उतरे 50 हजार जवान, 1300 से अधिक लोग गिरफ्तार

मंगलवार 27 जून को यातायात जांच के दौरान नैनटेरे के उपनगर में पुलिस की गोलीबारी में 17 वर्षीय एक किशोर नाहेल की मौत हो गयी. नाहेल की हत्या की मौत ने देश को झकझोर कर रख दिया. हत्या का वीडियो सामने आने के बाद लोग आक्रोशित हो गये और हिंसा पर उतर गये.

विज्ञापन

फ्रांस की राजधानी पेरिस पिछले चार दिनों से हिंसा की आग में जल रहा है. सड़क पर करीब 50 हजार पुलिसकर्मियों को हिंसा रोकने के लिए उतारा गया है. इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों को रोक पाना मुश्किल हो रहा है. युवा प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प लगातार हो रही है.

प्रदर्शनकारियों ने कई दुकानों में लगायी आग

पेरिस में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न जगहों पर करीब 2,500 दुकानों में आग लगा दी और तोड़फोड़ की. खबर है कि प्रदर्शनकारी खुलेआम गोलीबारी कर रहे हैं. स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि प्रदर्शनकारियों में पुलिस को खौफ भी नहीं रहा है.

क्या है मामला

दरअसल मंगलवार 27 जून को यातायात जांच के दौरान नैनटेरे के उपनगर में पुलिस की गोलीबारी में 17 वर्षीय एक किशोर नाहेल की मौत हो गयी. नाहेल की हत्या की मौत ने देश को झकझोर कर रख दिया. हत्या का वीडियो सामने आने के बाद लोग आक्रोशित हो गये और हिंसा पर उतर गये.

Also Read: जल रहा फ्रांस,राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- ‘स्नैपचैट’ और ‘टिकटॉक’ की वजह से फैल रही है हिंसा

1311 लोगों को किया गया गिरफ्तार

फ्रांस में हिंसा के दौरान 1,311 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने माता-पिता से किशोरों को घर पर रखने का आग्रह किया और पूरे फ्रांस में फैल रहे दंगों को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा.

पेरिस के एक हिस्से में रात्रिकालीन कर्फ्यू

फ्रांस की राजधानी पेरिस में किशोर को गोली मारे जाने की घटना के बाद शहर के एक इलाके में सप्ताहांत तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है. कर्फ्यू रात नौ बजे शुरू होकर सुबह छह बजे तक लगाया गया है. यह गुरुवार रात से सोमवार तक जारी रहेगा.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola