Viral Video: यूरोप में गर्मी का कहर! सूरज की तपिश में पक रहा खाना

Updated:
विज्ञापन

भीषण गर्मी से कार हुआ डैमेज (Photo: X)

Viral Video : आमतौर पर यूरोप में सबसे ज्यादा गर्मी 15 जुलाई या इसके बाद मंथ के आखिर तक पड़ती है, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं. जून में ही लोगों को जरूरत से ज्यादा गर्मी सता रही है. इस गर्मी की वजह से हो रही परेशानी का वीडियो लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. नीचे देखें वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video : यूरोप इस समय अपने इतिहास की सबसे भीषण हीटवेव का सामना कर रहा है. कई देशों में तापमान रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया है. तेज गर्मी के कारण मौतों और अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या बढ़ रही है. हालात ऐसे हैं कि कई जगहों पर हेल्थ सर्विस और अस्पतालों में भर्ती होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. यूरोप में पड़ रही भीषण गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में लोग बाहर धूप में रखे तवे और पैन पर खाना पकाते नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि सूरज की तपिश इतनी तेज है कि बिना गैस या चूल्हे के भी खाना तैयार हो जा रहा है. हालांकि इन वीडियो में कितनी सच्चाई है, यह बात आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है. हम केवल आपके सामने वायरल हो रहे वीडियो को रख रहे हैं.

विज्ञापन

यूरोप में चिलचिलाती धूप के कारण तापमान के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं. पूरा महाद्वीप भीषण गर्मी का सामना कर रहा है. 29 जून को द कन्वरसेशन के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने खबर दी कि फ्रांस में इतिहास के सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किए गए. देश के पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान 39 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया. ब्रिटेन के इतिहास में जून का सबसे गर्म दिन रहा, जहां तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, स्पेन, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड और स्विट्जरलैंड में भी कई स्थानों पर जून के तापमान के रिकॉर्ड टूट गए हैं. यह सिलसिला अभी थमा नहीं है.

यह भी पढ़ें : यूरोप में गर्मी का कहर: स्विट्जरलैंड में तेजी से पिघल रहा है ग्लेशियर, जलवायु परिवर्तन का बना संकट

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम गेब्रियेसस ने कहा कि यूरोप दुनिया का सबसे तेजी से गर्म होने वाला महाद्वीप है. यहां तापमान ग्लोबल एवरेज से दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा है. उनके मुताबिक, इस समय करीब 15 करोड़ लोग भीषण गर्मी की चपेट में हैं. सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है, कई स्कूल बंद हैं और बिजली सप्लाई पर भी भारी दबाव पड़ रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola