'कानून से ऊपर कोई नहीं’, ट्रंप ने शेयर किया पूर्व राष्ट्रपति ओबामा की गिरफ्तारी का वीडियो, जानिए क्या है सचाई
Published by : Neha Kumari Updated At : 21 Jul 2025 9:17 AM
Barack Obama Arrest Video
Barack Obama Arrest Video: डोनाल्ड ट्रंप ने 21 जुलाई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को गिरफ्तार करते हुए दिखाया गया है. इस वीडियो के सामने आते ही कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं. इस वीडियो के पीछे का सच जानने के लिए इसे वीडियो को देखें.
Barack Obama Arrest Video: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में दिखाया जा रहा है कि ट्रंप और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा व्हाइट हाउस में बैठकर बातचीत कर रहे हैं. तभी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के अधिकारी आ जाते हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लेते हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अधिकारी ओबामा के हाथों में हथकड़ी पहना रहे हैं, वहीं पास बैठे डोनाल्ड ट्रंप उन्हें देखकर हंस रहे हैं. इसके बाद ओबामा को जेल में बंद दिखाया गया है.
आपको बता दें कि यह वीडियो एआई की मदद से बनाया गया है. ट्रंप प्रशासन के अनुसार इस वीडियो का उद्देश्य यह दिखाना है कि कानून सबके लिए बराबर है, कानून से बढ़कर कोई नहीं है. यही कारण है कि वीडियो की शुरुआत डोनाल्ड ट्रंप के विरोधी डेमोक्रेटिक पार्टी के अलग-अलग नेताओं को कानून के ऊपर कोई नहीं है यह कहते हुए दिखाया गया है. इसके बाद ओबामा की गिरफ्तारी का दृश्य दिखाया गया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आई है . देखिए इस वीडियो को.
यह भी पढ़े: Viral Video : ISKCON रेस्टोरेंट में शख्स खाने लगा चिकन, भड़का लोगों का गुस्सा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










