Viral Video : ISKCON रेस्टोरेंट में शख्स खाने लगा चिकन, भड़का लोगों का गुस्सा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 21 Jul 2025 7:20 AM

विज्ञापन

ISKCON UK viral video

Viral Video : लंदन स्थित ISKCON के गोविंदा रेस्टोरेंट में एक व्यक्ति द्वारा फ्राइड चिकन खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इसके बाद ISKCON अनुयायियों के बीच गुस्सा देखने को मिल रहा है. लोग इसे जानबूझकर किया गया उकसावे वाला काम बता रहे हैं. देखें वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video :  लंदन स्थित इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (ISKCON) की गोविंदा रेस्टोरेंट में एक व्यक्ति के फ्राइड चिकन खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद से लोग गुस्से में हैं और मामले पर रिएक्शन दे रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति नजर आ रहा है. वह संभवतः अफ्रीकी-ब्रिटिश मूल का प्रतीत हो रहा है. वह गोविंदा रेस्टोरेंट के अंदर प्रवेश करता हुआ दिख रहा है. यह रेस्टोरेंट ISKCON का एक प्रसिद्ध शुद्ध शाकाहारी भोजनालय है. वीडियो में वह व्यक्ति पूछता है कि क्या यहां मांस मिलता है, और इसके बाद वह फ्राइड चिकन खाते हुए दिखता है. देखें वीडियो.

ISKCON अनुयायियों के बीच गुस्सा

यह घटना न केवल धार्मिक आस्था का अपमान मानी जा रही है, बल्कि कई लोगों ने इसे जानबूझकर किया गया उकसावे वाला काम बता रहे हैं. ISKCON अनुयायियों और धार्मिक संगठनों ने इस हरकत की निंदा करते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. जब रेस्टोरेंट के स्टाफ ने उसे बताया कि यहां मांस, प्याज या लहसुन नहीं परोसा जाता, तो उसने एक KFC की चिकन बकेट निकाली और रेस्टोरेंट के अंदर ही बैठकर उसे खाने लगा.

यह भी पढ़ें : Viral Video: कुत्ता निकला म्यूजिशियन, पियानो बजाकर लोगों को झुमाया, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

क्या नजर आ रहा है वायरल वीडियो में

वीडियो क्लिप में व्यक्ति पूछता है, “हाय, क्या यह एक वेगन रेस्टोरेंट है?” इस पर एक स्टाफ सदस्य जवाब देती है, “हां.” वह फिर पूछता है, “तो यहां मांस कुछ भी नहीं मिलता?” जिस पर वह पुष्टि करती है, “न मांस, न प्याज, न लहसुन.” कुछ ही क्षण बाद वह व्यक्ति KFC का चिकन बॉक्स खोलता है और रेस्टोरेंट के अंदर ही चिकन खाने लगता है. इतना ही नहीं, वह वहां मौजूद स्टाफ और अन्य ग्राहकों को भी चिकन ऑफर करता है.

यह मुंह पर चप्पलों का भूखा था : बादशाह

वायरल वीडियो पर अब मशहूर रैपर और गायक बादशाह ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा, “शायद चिकन भी इस घटना पर शर्मिंदा हुआ होगा. यह भाई चिकन का नहीं, मुंह पर कुछ चप्पलें खाने का भूखा था.”

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola