Donald Trump Firing : 'कुछ तो गड़बड़ है', गोली चलने के बाद डोनाल्ड ट्रंप का दिमाग दौड़ा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 14 Jul 2024 8:15 AM

विज्ञापन

Donald Trump Firing : गोली चलने के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पहला रिएक्शन सामने आया है. जानें फायरिंग के बाद क्या सोचा ट्रंप ने

विज्ञापन

Donald Trump Firing : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला किया गया जिसमें वे बाल-बाल बच गए. ट्रंप ने पेनसिल्वेनिया रैली में हुई गोलीबारी को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन पर चलाई गई गोलियों में से एक उनके दाहिने कान में लगी. रैली में हत्या के प्रयास के बाद कारोबारी से राजनेता बने ट्रंप को अपने खून से सने कान को पकड़ते हुए देखा गया. सीक्रेट सर्विस द्वारा मंच से उतारे जाने के कुछ घंटों बाद उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल ऐप पर लिखा- मुझे एक गोली मारी गई जो मेरे दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में लगी.

ट्रंप ने कहा कि मेरे दिमाग में तुरंत ये बात आई कि कुछ तो गड़बड़ हैु ऐसा इसलिए क्योंकि मैंने एक तेज आवाज सुनी. गोलियां चलीं और तुरंत महसूस किया कि गोली मेरी स्कीन को चीरती हुई निकल गई है. विश्वास नहीं हो रहा है कि अमेरिका में ऐसी घटना हो सकती है.

सीक्रेट सर्विस ने गोली चलाने वाले को किया ढेर

सुरक्षा अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि घटना में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति गंभीर रूप से घायल नहीं हुए हैं. हालांकि, शूटर की गोलीबारी में एक शख्स की जान चली गई. शूटर को पहली गोली चलाने के कुछ ही मिनटों बाद सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने पकड़ लिया और उसे मार गिराया.

Read Also : Donald Trump Firing : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चली गोली, कान छलनी, बाल-बाल बचे, देखें वीडियो

वीडियो आया सामने

गोलीबारी का वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि रैली में मौजूद भीड़ में गोली चलते ही चीख-पुकार मच जाती है. वहां मौजूद कई लोग अपनी-अपनी जगह पर लेटते नजर आ रहे हैं. सीक्रेट सर्विस के कमांडो डोनाल्ड ट्रंप को घेर लेते हैं. इसके बाद जब ट्रंप वहां से बाहर निकलने लगे तो उन्होंने हवा में मुट्ठी भींचकर लहराई. वे कुछ बोलने की कोशिश इस दौर कर रहे थे. ट्रंप के चेहरे और कान के नीचे खून देखा गया. तुरंत सीक्रेट एजेंट्स ने ट्रंप को मंच से उतारा और कार में बैठाकर वहां से ले गए.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola