NBA मैच देखने पहुंचे ट्रंप की भारी बेइज्जती, स्क्रीन पर आते ही लोगों ने की जबरदस्त हूटिंग, Video

Updated:
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Donald Trump Booed: एनबीए फाइनल्स के गेम-3 में मैडिसन स्क्वायर गार्डन पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दर्शकों के एक वर्ग की हूटिंग का सामना करना पड़ा. उनकी मौजूदगी के कारण अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए गए, जिससे मैच देखने पहुंचे प्रशंसकों को भी परेशानी हुई.

विज्ञापन

Donald Trump Booed: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रविवार को खेल के मैदान पर पहुंचे. न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में खेले गए एनबीए फाइनल्स के तीसरे मुकाबले के दौरान ट्रंप की मौजूदगी नजर आई.यह पहली बार था जब कोई मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति एनबीए फाइनल्स का मैच देखने पहुंचा. लेकिन उनकी मौजूदगी वहां मौजूद दर्शकों के एक बड़े हिस्से को पसंद नहीं आई. दर्शकों के एक बड़े हिस्से ने कैमरे पर ट्रंप को दिखाए जाने के बाद जोरदार हूटिंग की. 

विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप मैच देखने के लिए न्यूयॉर्क निक्स टीम के मालिक जेम्स डोलन के विशेष आमंत्रण पर पहुंचे थे. उन्होंने मुकाबला एक लक्जरी सुइट से देखा. राष्ट्रगान के दौरान जब ट्रंप की तस्वीरें एरिना की विशाल स्क्रीन पर दिखाई गईं तो दर्शकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली. हालांकि पूरे स्टेडियम में हूटिंग की आवाजें साफ सुनाई दीं. कुछ ही देर बाद जब स्क्रीन पर अमेरिकी ध्वज दिखाई दिया तो हूटिंग कम हो गई. हालांकि, जैसे ही निक्स खिलाड़ियों को स्क्रीन पर दिखाया गया, तो लोगों ने जबरदस्त समर्थन और जोरदार तालियां मिलीं.

मुस्कुराते रहे ट्रंप

जब ट्रंप की हूटिंग चल रही थी, तब वह मुस्कुरा रहे थे. एरिक डोहर्टी नाम के यूजर ने कहा कि शायद ट्रंप को पता था कि ऐसा होने वाला है.

न्यूयॉर्क के साथ ट्रंप के रिश्तों की फिर हुई चर्चा

ट्रंप इसी न्यूयॉर्क शहर में जन्में हैं. यही वह शहर है जहां उन्होंने अपना कारोबारी साम्राज्य खड़ा किया, लेकिन वर्षों से उन्हें यहां के कई नागरिकों की आलोचना का सामना भी करना पड़ा है. स्टेडियम के बाहर भी ट्रंप के विरोध में छोटे-छोटे समूह नजर आए. कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ संदेश लिखे पोस्टर दिखाए, जबकि मैनहट्टन से गुजरते समय उनके मोटरकेड को देखकर कुछ लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की. दूसरी ओर, कई प्रशंसक इस बात को लेकर उत्साहित थे कि एक मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति देश के इतने बड़े खेल आयोजन में शामिल होने पहुंचे.

राष्ट्रपति के आने से पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

मैच शुरू होने से कई घंटे पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास व्यापक सुरक्षा घेरा तैयार कर लिया था. दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश करने से पहले कई सुरक्षा जांचों और हवाई अड्डों जैसी स्क्रीनिंग प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा.

स्टेडियम के आसपास के कई ब्लॉकों को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया था. बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, सीक्रेट सर्विस एजेंट और अन्य सुरक्षा अधिकारी तैनात किए गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने प्रशंसकों से अपील की थी कि वे निर्धारित समय से कई घंटे पहले पहुंचें ताकि प्रवेश में होने वाली देरी से बचा जा सके.

ये भी पढ़ें:- पूर्व CIA अधिकारी का 382 करोड़ का घोटाला, घर से मिलीं 303 सोने की ईंटें और 190 करोड़ कैश; ऐसे बनाया फर्जी मिशन

ये भी पढ़ें:- US कोर्ट से ट्रंप को एक और झटका, भारतीयों को बड़ी राहत; H-1बी वीजा पर 1 लाख डॉलर की फीस रद्द

वॉच पार्टी भी रद्द करनी पड़ी

सुरक्षा कारणों से स्टेडियम के बाहर आयोजित होने वाली पारंपरिक वॉच पार्टी को भी रद्द कर दिया गया. न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने, जिन लोगों के पास मैच का टिकट नहीं है, उन्हें मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास के क्षेत्र में आने की अनुमति नहीं दी. कई लोगों को सुरक्षा प्रतिबंधों के बीच सही एंट्री गेट खोजने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. 

कुछ लोगों ने शिकायत की कि अधिकारियों की ओर से पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई थी. हालांकि कुछ लोगों का मानना था कि राष्ट्रपति की मौजूदगी को देखते हुए ऐसी सुरक्षा व्यवस्था स्वाभाविक और जरूरी थी. न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी भी स्टेडियम में मौजूद रहे. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना टिकट सीधे मैडिसन स्क्वायर गार्डन से खरीदा था.

27 साल बाद घरेलू फाइनल्स मैच, टिकटों ने तोड़े रिकॉर्ड

न्यूयॉर्क निक्स 27 वर्षों बाद पहली बार अपने घरेलू मैदान पर एनबीए फाइनल्स का मैच खेल रही थी. सात मैचों की चैंपियनशिप सीरीज में निक्स 2-0 की बढ़त के साथ मैदान पर उतरी थी. टीम के शानदार प्रदर्शन और ऐतिहासिक मौके के कारण टिकटों की कीमतें रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई टिकटों की शुरुआती कीमतें न्यूयॉर्क शहर के औसत मासिक किराये से भी अधिक थीं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola