Coronavirus News: चीन की गीदड़ भभकी, यात्रियों पर पाबंदी लगाने वाले देशों को दी ऐसी चेतावनी

EDS PLS TAKE NOTE OF THIS PTI PICK OF THE DAY:::::::: Dibrugarh: A medic official uses thermal screeing device on a passenger in the wake of deadly coronavirus, at an airport in Dibrugarh, Saturday, March 7, 2020. (PTI Photo) (PTI07-03-2020_000076B)(PTI07-03-2020_000114B)
कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ऑस्ट्रेलिया और कनाडा ने चीनी यात्रियों के लिए विमान में सवार होने से पहले कोविड-19 जांच अनिवार्य कर दी है. ऑस्ट्रेलिया और कनाडा से पहले अमेरिका, ब्रिटेन, भारत, जापान और कई यूरोपीय देश चीनी यात्रियों पर इस तरह की पाबंदियां लगा चुके हैं.
चीन में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. रोजाना लाखों की संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं, तो हजारों की संख्या में लोगों की मौत हो रही है. इधर अपने यहां से जाने वाले यात्रियों के खिलाफ पाबंदियों से चीन बौखला गया है और कोविड-19 जांच अनिवार्य करने वाले देशों को चेतावनी दे डाली है.
चीन की गीदड़ भभकी, पाबंदी लगाने वाले देशों को जवाबी कार्रवाई की धमकी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, हमारा मानना है कि चीन को निशाना बनाकर कुछ देशों द्वारा लगाईं गईं पाबंदियों का वैज्ञानिक आधार नहीं है. उन्होंने कहा, हम राजनीतिक उद्देश्यों के लिए कोविड उपायों में हेरफेर करने के प्रयासों का दृढ़ता से विरोध करते हैं और पारस्परिकता के सिद्धांत के आधार पर जवाबी कार्रवाई करेंगे.
भारत सहित इन देशों ने चीन से यात्रा पर सख्ती बढ़ायी
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ऑस्ट्रेलिया और कनाडा ने चीनी यात्रियों के लिए विमान में सवार होने से पहले कोविड-19 जांच अनिवार्य कर दी है. ऑस्ट्रेलिया और कनाडा से पहले अमेरिका, ब्रिटेन, भारत, जापान और कई यूरोपीय देश चीनी यात्रियों पर इस तरह की पाबंदियां लगा चुके हैं.
शून्य कोविड नीति खत्म करने के बाद चीन में कोरोना विस्फोट
मालूम को कोरोना वायरस को रोकने के लिए चीन ने पिछने दिनों कड़ी शून्य कोविड नीति लागू की थी. लेकिन पाबंदियों से परेशान चीन की जनता ने विरोध कर दिया. सड़क पर भारी संख्या में लोग उतरकर लॉकडाउन हटाने की मांग की. लोगों के हिसंक प्रदर्शन के बाद शी जिनपिंग सरकार को शून्य कोविड नीति को वापस लेना पड़ा. लेकिन इसका खामियाजा हुआ कि चीन में कोरोना के मामलों में अचानक बढ़ोतरी हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










