कोरोना का संकट और गहराया, दुनियाभर में मरने वाले लोगों की संख्या 56,000 पार, 10 लाख से ज्यादा संक्रमित
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Apr 2020 4:55 AM
अकेले यूरोप में कोरोना के पांच लाख से अधिक मामले सामने आये हैं. आंकड़े बताते हैं कि दुनिया का हर दूसरा मरीज यूरोप से हैं, जबकि हर पांचवीं मौत स्पेन में हो रही है. स्पेन में पिछले 24 घंटों में कोरोना के कारण 900 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है.
दिल्ली : नियाभर में कोरोना का संकट और गहरा गया है. इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या शुक्रवार को 56,000 पार हो गयी है, जबकि जबकि विश्वभर में संक्रमित लोगों की संख्या 10 लाख से अधिक हो चुकी है. इटली, अमेरिका, स्पेन और ब्रिटेन में मरने वाले लोगों की संख्या अब भी सबसे ज्यादा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अकेले यूरोप में कोरोना के पांच लाख से अधिक मामले सामने आये हैं. आंकड़े बताते हैं कि दुनिया का हर दूसरा मरीज यूरोप से हैं, जबकि हर पांचवीं मौत स्पेन में हो रही है. स्पेन में पिछले 24 घंटों में कोरोना के कारण 900 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है. देश में ऐसा लगातार दूसरे दिन हुआ है, जब इस संक्रमण ने 900 से अधिक लोगों की जान ले ली है. इटली के बाद स्पेन में इस वायरस से सर्वाधिक लोगों की मौत हुई है.
स्पेन में पिछले 24 घंटों में 932 लोगों की मौत हो गयी. मृतकों के लिहाज से इटली अब भी पहले स्थान पर है, जबकि फ्रांस, बेल्जियम और ब्रिटेन भी इससे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं.अमेरिका : छह हफ्ते के बच्चे की मौतअमेरिका में कोरोना की वजह से छह हफ्ते के नवजात की मौत हो गयी है. दुनिया में इस वायरस की वजह से यह सबसे कम उम्र के मरीज की मौत है. अमेरिका ने कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए जरूरी वेंटिलेटर, चिकित्सा आपूर्ति और निजी सुरक्षा के लिए अन्य जरूरी सामान रूस से खरीदने का फैसला किया है.चीन : वुहान में लॉकडाउन में ढीलचीन में कोरोना महामारी का केंद्र रहे वुहान शहर में नौ सप्ताह से जारी ‘लॉकडाउन’ में ढील दी गयी है, लेकिन अधिकारियों ने लोगों को घरों में ही रहने और जरूरत के बगैर बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है.
बता दें कि वुहान में कोरोना से संक्रमित कुछ ऐसे मरीज मिले, जिनमें संक्रमण के लक्षण दिखायी नहीं दिये थे. ऐसे में वायरस के फैलने का खतरा अब भी बरकरार है.ब्रिटेन : 24 घंटे में 684 की मौत ब्रिटेन में 24 घंटे में कोरोना के संक्रमण से 684 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा वायरस से संक्रमण के 4,450 नये मामले सामने आये हैं. अमेरिका में कुल मामलों के करीब एक चौथाई मामले हैं, लेकिन यूरोप भी खतरे से दूर-दूर तक बाहर नहीं है. विश्व के सबसे अमीर देशों में भी स्वास्थ्य अधिकारी दबाव में हैं.
ब्रिटेन के मशहूर हास्य कलाकार की मौत कोरोना से ब्रिटेन के मशहूर हास्य कलाकार एडी लार्ज (78) की मौत हो गयी. लार्ज के बेटे रियान मैक्गिन्स ने कहा कि उनके पिता हृदय रोग से पीड़ित थे और अस्पताल में वह संक्रमण की चपेट में आये. फेसबुक पोस्ट में उनके बेटे ने पापा ने लंबे समय तक बहादुरी से लड़ाई लड़ी. इस खतरनाक बीमारी की वजह से हम उन्हें देखने अस्पताल नहीं जा सके थे, लेकिन पूरा परिवार रोजाना उनसे बात करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










