Coronavirus Outbreak : स्पेन में एक दिन में 700 से अधिक लोगों की मौत, प्रिंस चार्ल्स संक्रमित पाये गये
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Mar 2020 7:35 PM
क्लेरेंस हाउस ने पुष्टि की कि 71 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स को आज सुबह जारी एक बयान में COVID-19 बीमारी का पता चला है. क्लैरेंस हाउस के प्रवक्ता के द्वारा ऐसा बताया जा रहा है कि प्रिंस चार्ल्स को कोरोना पॉजिटिव है.
मैड्रिड : स्पेन में कोरोना वायरस से बुधवार को 700 से अधिक लोगों की मौत हो गई जिससे इस देश में मृतकों की संख्या चीन से अधिक हो गई है. वहीं, ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स बुधवार को इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. स्पेन में बीते 24 घंटे में 738 लोगों ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,434 हो गई है, जबकि 47,610 लोग संक्रमित हैं. स्पेन में तेजी से फैलते कोरोना वायरस को रोकने के लिये 11 दिन से लॉकडाउन जारी है.
क्लेरेंस हाउस ने पुष्टि की कि 71 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स को आज सुबह जारी एक बयान में COVID-19 बीमारी का पता चला है. क्लैरेंस हाउस के प्रवक्ता के द्वारा ऐसा बताया जा रहा है कि प्रिंस चार्ल्स को कोरोना पॉजिटिव है.जबकि उनकी पत्नी कैमिला का भी कोरोना टेस्ट किया गया हालांकि उनका टेस्ट नेगिटिव आया है. अब दोनों ही स्कॉटलैंड में सेल्फ आइसोलेशन में हैं.
Next in line to the throne, Prince Charles has tested positive for #COVID19: UK media (file pic) pic.twitter.com/QXlEcfNxpO
— ANI (@ANI) March 25, 2020
इन दोनों का उत्तर-स्कॉटलैंड के एबरडीनशायर में राज्य द्वारा संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) द्वारा परीक्षण किया गया था. NHS ने कहा, “यह पता लगाना संभव नहीं है कि राजकुमार ने वायरस को किस वजह से पकड़ा था। हाल के हफ्तों के दौरान उन्होंने कई सार्वजनिक जगहों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. प्रिंस चार्ल्स इन्हीं सार्वजनिक उपस्थितियों के कारण इस वायरस की चपेट में आए हैं.
प्रिंस चार्ल्स ने एक अंतिम सार्वजनिक कार्यक्रम में 12 मार्च को ऑस्ट्रेलियाई बुशफायर राहत प्रयास की सहायता में एक रिसेप्शन और डिनर था, जो लंदन के मेंशन हाउस में हुआ था.
इससे पहले उस दिन प्रिंस ऑफ वेल्स ने बकिंघम पैलेस में एक निवेश समारोह में भाग लिया था, जहां उनका कोरोना वायरस से संक्रमण का अनुमान लगाया जा रहा है.
आपको बता दें की प्रिंस चार्ल्स का अफेयर प्रिंसेस डायना की बहन लेडी सारा स्पेन्सर था। एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान डाएना की प्रिंस से मुलाकात हुई थी. उस समय उनकी उम्र 16 साल थी. 20 साल की उम्र में प्रिंस से उनकी शादी हुई जो उनसे उम्र में 12 साल बड़े थे। प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना की शादी जुलाई 1981 को हुई थी.
संयुक्त राज्य अमेरिका में भी, कोरोनोवायरस के मामलों की संख्या लगभग 10,000 से बढ़ गई, जबकि एक दिन में लगभग 150 अमेरिकियों की मृत्यु हो गई, जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईस्टर तक यानी 12 अप्रैल तक देश के बाजार को फिर से खोलने की बात कही है.
चीन से पैदा हुई इस महामारी की चपेट में अब पूरी दुनिया आ गई है और यूरोप में कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई है.
फ्रांस24 डॉट कॉम की 24 मार्च की रिपोर्ट के अनुसारए फ्रांस में कोरोनावायरस के 22,300 मामले की पुष्टि हो चुकी है. जिनमें बीते 24 घंटों के दौरान आए 2,444 मामले शामिल हैं. यह जानकारी मंगलवार को फ्रांस के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने दी.
कोरोना के कहर से पूरी दुनिया में तबाही मची है. दुनियाभर में इस वायरस के संक्रमण से चार लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 18,900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इस बीमारी से पीड़ित करीब 1,09100 लोग स्वस्थ हो चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










