चीनी अरबपति हुआ कंगाल, गंवायी 93 प्रतिशत संपत्ति, कर्ज चुकाने के लिए बेचने पड़े घर और जहाज

Updated:
विज्ञापन

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अर्श से फर्श पर पहुंचे चीनी अरबपति हुई का यान की कंपनी में करीब 20 हजार लोग काम करते हैं. कंपनी 280 शहरों में फैली हुई है. 2020 में कंपनी की सेल्स 110 अरब डॉलर की थी. लेकिन पिछले साल कंपनी अपनी प्राइमरी लोन भी चुकता नहीं कर पायी.

विज्ञापन

जब आदमी के सितारे गर्दिश पर होते हैं, तो उसकी हालत कैसे हो जाती है, इसे चीनी अरबपति को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है. कभी एशिया के दूसरे सबसे अमीर माने जाने वाले चीनी अरबपति हुई का यान (Hui Ka Yan) के नेट वर्थ में 93 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है. कर्ज में इतने डूब गये कि उन्होंने इससे उबरने के लिए अपना घर और जहाज तक बेच डाला.

चीनी अरबपति की संपत्ति घटकर रह गयी केवल 3 अरब डॉलर

ब्लूमबर्ग इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार चीनी अरबपति Hui Ka Yan की संपत्ति घटकर केवल 3 अरब डॉलर रह गयी है. बताया जा रहा है कि उनके ऊपर 300 अरब डॉलर की देनदारी है.

कर्ज चुकाने के लिए चीनी अरबपति ने बेच दिया घर और जहाज

China Evergrande Group के चेयरमैन को अपनी कंपनी बचाने के घर और जहाज तक को बेचना पड़ा. उन्होंने उस विमान को बेच दिया, जिसमें वो हमेशा चलते थे.

Also Read: China Coronavirus: चीन में कोरोना से भारी तबाही, 80 प्रतिशत आबादी हो चुकी है संक्रमित, ड्रैगन ने भी माना

हुई का यान की कंपनी में काम करते हैं 20 हजार कर्मचारी

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अर्श से फर्श पर पहुंचे चीनी अरबपति हुई का यान की कंपनी में करीब 20 हजार लोग काम करते हैं. कंपनी 280 शहरों में फैली हुई है. 2020 में कंपनी की सेल्स 110 अरब डॉलर की थी. लेकिन पिछले साल कंपनी अपनी प्राइमरी लोन भी चुकता नहीं कर पायी.

China Evergrande Group के डूबने से चीन के प्रॉपर्टी मार्केट को बड़ा खतरा

China Evergrande Group अगर डूब जाती है, तो इससे चीन के प्रॉपर्टी मार्केट को बड़ा खतरा हो सकता है. विश्लेषकों का ऐसा मानना है कि कंपनी के कंगाल होने से चीन में होमबायर्स और फाइनेंशियल सिस्टम को तगड़ा झटका लग सकता है. चीन में रियल एस्टेट की जीडीपी में 30 फीसदी हिस्सेदारी है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola