China Car Accident: चीन में 62 साल के ड्राइवर ने दर्जनों लोगों पर चढ़ा दी कार, 35 की मौत

Updated:
विज्ञापन
china car accident

china car accident

China Car Accident: चीन से भीषण सड़क हादसे की खबर है. एक बुजुर्ग ड्राइवर ने अपनी कार दर्जनों लोगों पर चढ़ा दी. जिससे 35 की मौत हो गई.

विज्ञापन

China Car Accident: दक्षिणी चीनी शहर झुहाई में 62 साल के ड्राइवर ने अपनी कार से एक खेल परिसर में व्यायाम कर रहे लोगों को रौंद डाला. जिससे 35 लोगों की मौत हो गयी और 43 अन्य घायल हो गए.

पुलिस ने बुजुर्ग ड्राइवर को हिरासत में लिया

पुलिस ने बताया कि 62 साल के चालक को हिरासत में ले लिया गया, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह हमला था या फिर हादसा. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है. सोमवार रात को हुई इस घटना के बाद से इलाके में निगरानी कड़ी कर दी गई है क्योंकि झुहाई एयरशो मंगलवार से शुरू हो चुका है. पुलिस ने व्यक्ति की पहचान केवल उसके उपनाम फैन से की.

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपराधी को कानून के अनुसार सजा देने की बात कही

समाचार ब्लॉगर ली यिंग ने वीडियो साझा किया, जो ‘एक्स’ पर टीचर ली के नाम से जाने जाते हैं. वीडियो में दर्जनों लोग खेल परिसर में दौड़ने वाले ट्रैक पर पड़े हुए दिखाई दे रहे थे. एक वीडियो में एक महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘मेरा पैर टूट गया’. राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस घटना में घायल हुए लोगों के इलाज के लिए हरसंभव प्रयास करने का निर्देश दिया. सिन्हुआ की खबर के अनुसार, शी ने अपराधी को कानून के अनुसार सजा देने की भी बात कही.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola