Blackout: अंधेरे में डूबा यूरोप! स्पेन-पुर्तगाल में Power Crisis, ठप हुआ सिस्टम

Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 Apr 2025 8:47 PM

विज्ञापन

Blackout, एआई फोटो

Blackout: यूरोप के कई शहर अंधेरे में डूब गए हैं. पावर कट होने के कारण ट्रैफिक जाम लग रहा है. मेट्रो के पहिए थम गए हैं. कई जगहों पर मोबाइल नेटवर्क भी बाधित हो गया है.

विज्ञापन

Blackout: यूरोप के कई देशों में पावर क्राइसिस हो गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस, स्पेन और पुर्तगाल अचानक से बिजली संकट उत्पन्न हो गई है. पावर कट होने से ट्रैफिक सिस्टम लगभग ठप हो गया है. मेट्रो के पहिए थम गए हैं. कई जगहों पर मोबाइल नेटवर्क भी बाधित हो गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिली कट का असर फ्रांस में भी दिखाई दिया है. फ्रांस के कुछ शहर भी अंधेरे में डूबे हुए हैं. हालांकि बिजली संकट को दूर करने के तत्काल उपाय किए जा रहे हैं.

बिजली बहाली में लग सकते हैं 10 घंटे

स्पेन के कई इलाकों में हुई भीषण बिजली कटौती के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल करने में 6 से 10 घंटे लग सकते हैं. स्पेन की विद्युत वितरण कंपनी रेड इलेक्ट्रिका ने अपने एक बयान में इसकी जानकारी दी है. बिजली कटौती के असर से पुर्तगाल भी प्रभावित हुआ है. कंपनी ने बिजली नहीं आने के कारणों पर अटकलें लगाने से इनकार कर दिया है.

कई सेवाएं ठप

ब्लैकआउट के कारण आम लोगों के कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. ट्रैफिक की बत्तियां बंद हो गई है, जिससे जगह-जगह ट्रैफिक जाम लग रहा है. मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुए हैं. जरूरी जगहों पर जेनरेटर से काम चलाया जा रहा है. कई जगहों पर मोबाइल का नेटवर्क भी काम नहीं कर रहा है.

Also Read: India Pak Face Off: ‘भारत से न उलझे पाकिस्तान’, तनाव के बीच नवाज शरीफ ने पीएम शाहबाज को दी नसीहत

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola