Video: नेपाल के दार्चुला में अब भारी भूस्खलन, चौलानी नदी का बहाव प्रभावित, निचले इलाकों में अलर्ट
नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन (Photo/X)
नेपाल के दार्चुला जिले में भारी भूस्खलन ने चौलानी नदी का रास्ता रोक दिया है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का गंभीर खतरा पैदा हो गया है. प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है.
भीषम बाढ़ के बाद अब नेपाल के दार्चुला जिले के अपी हिमाल ग्रामीण नगरपालिका के भट्टार इलाके में शुक्रवार को भारी भूस्खलन हुआ, जिससे चौलानी नदी का एक हिस्सा मलबे से दब गया और नदी का बहाव प्रभावित हो गया.
बाढ़ का हो सकता है खतरा
भूस्खलन जारी रहने के कारण नदी के पूरी तरह रुकने का खतरा है. अगर ऐसा हुआ तो नदी में पानी जमा हो सकता है और मलबा टूटने पर अचानक पानी का बहाव बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है.
ये भी पढ़ें: नेपाल ने बाढ़ की तबाही के लिए चीन, अमेरिका और भारत को बताया जिम्मेदार? मांगा मुआवजा
प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
Dailypioneer के मुताबिक भूस्खलन की गंभीरता को देखते हुए दार्चुला जिला प्रशासन ने चौलानी नदी के किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है. प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान नदी के पास नहीं जाने और किसी भी खतरे की स्थिति में तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है.
10 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
फिलहाल भूस्खलन के बाद एहतियात के तौर पर भट्टार बस्ती के 10 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर उनके रिश्तेदारों के घर भेज दिया गया है. स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को टेंट समेत जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया है. भूस्खलन से इलाके की सड़कों और रास्तों को भी नुकसान पहुंचा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए