Bangladesh Electricity Cut : बांग्लादेश में छाया अंधेरा, 3 लाख से अधिक लोग बिजली के बिना
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 22 Aug 2024 10:11 AM
Bangladesh Electricity Cut Off : बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के गठन के बाद बाढ़ सबसे बड़ी समस्या बनकर आई है. इस वजह से बिजली की कटौती की जा रही है.
Bangladesh Electricity Cut Off : बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के गठन के बाद से कई तरह की चुनौतियों का सामना देश को करना पड़ रहा है. प्राकृतिक आपदा भी अब भारत के पड़ोसी देश को परेशान करने लगीं हैं. फेनी जिले में मुहुरी, कहुया और सिलोनिया नदियों के बाढ़ आने की वजह से तटबंधों में दरार आ गई है. इसके कारण कई इलाकों में पानी भर गया है.
बांग्लादेश में बिजली की समस्या क्यों है ?
बाढ़ की स्थिति बिगड़ने के कारण बांग्लादेश के फेनी जिले में 350,000 से अधिक लोग फंसे हुए हैं. यहां बिजली की समस्या हो गई है. बिजली के बिना लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इलाके में कम्यूनिकेशन लिंक फेल है जिससे लोग दूर बैठे अपने लोगों से संपर्क नहीं स्थापित कर पा रहे हैं. dhakatribune.com ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की है जिसमें कहा गया है कि सोमवार रात से बाढ़ के पानी ने बिजली की लाइनों को क्षतिग्रस्त कर दिया है. इससे परशुराम, फुलगाजी और छगलनैया उपजिलों के अधिकांश क्षेत्रों में व्यापक बिजली कटौती हुई है.
मोबाइल नेटवर्क कवरेज क्यों कटा बांग्लादेश के इस इलाके में?
बाढ़ की स्थिति बिगड़ने के कारण सोनागाजी और दागनभुइयां उपजिलों के कुछ हिस्से में भी बिजली कनेक्शन पूरी तरह से कट गए. इसके अलावा, भारी बारिश के कारण फेनी जिले के शहर में जलभराव से समस्या आ रही है. यहां दोपहर से रात तक पूरी तरह से बिजली आपूर्ति ठप रही. परशुराम के सतकुचिया निवासी अब्दुर रहमान ने हालात के बारे में जानकारी दी कि पानी ने सभी घरों और इमारतों को डुबो दिया है. तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में परेशानी आ रही है. इसके अलावा, बिजली और मोबाइल नेटवर्क कवरेज की कमी से स्थिति और खराब होती जा रही है. बाढ़ की स्थिति और भी गंभीर हो गई है. फेनी जिले के ग्रामीण विद्युतीकरण बोर्ड के महाप्रबंधक, हौलादार मोहम्मद फजलुर रहमान ने बताया कि जिले के 400,000 ग्राहकों में से 300,000 से अधिक लोग अभी बिजली के बिना हैं. भारी बारिश ने विभिन्न क्षेत्रों में बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचाया है.
Read Also: Bangladesh Violence: हिंदुओं के खिलाफ जारी हमले के बीच आया शेख हसीना का पहला बयान, कहा- न्याय चाहिए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










