कार्गो विमान के लैंडिंग गियर से चिपक कर 16 साल के लड़के ने की 510 किमी की यात्रा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

cargo plane, Landing gear, 16 year old boy : नयी दिल्ली : जहाज के निचले हिस्से से चिपक कर 16 साल के लड़के ने 510 किलोमीटर की यात्रा की. हालांकि, करीब 19 हजार फीट की ऊंचाई पर बेहद ठंड में सफर रहने के कारण वह हाईपोथर्मिया का शिकार हो गया. इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जहाज के निचले हिस्से से चिपक कर 16 साल के लड़के ने 510 किलोमीटर की यात्रा की. हालांकि, करीब 19 हजार फीट की ऊंचाई पर बेहद ठंड में सफर रहने के कारण वह हाईपोथर्मिया का शिकार हो गया. इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

डच न्यूज डॉट एनएल के मुताबिक, लंदन से नीदरलैंड के हॉलैंड जा रहे तुर्की एयरलाइंस की कार्गो फ्लाइट के निचले हिस्से से चिपक कर 16 साल के लड़के ने 510 किलोमीटर की यात्रा की. बताया जाता है कि लड़का विमान के लैंडिंग गियर से चिपका हुआ था.

यह कार्गो विमान केन्या से इस्तांबुल होते हुए लंदन पहुंचा था. उसके बाद लंदन से नीदरलैंड के हॉलैंड के लिए रवाना हो गया. लड़के को हॉलैंड के मास्ट्रिच्ट एयरपोर्ट पर विमान के लैंडिंग के बाद उतारा गया.

मास्ट्रिच्ट एयरपोर्ट के प्रवक्ता के मुताबिक, लड़का भाग्यशाली था कि करीब 19 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान के रहने के बावजूद वह जीवित बच गया. मालूम हो कि ऐसी घटनाएं पहले भी हुई हैं. लेकिन, कई मामलों में लोगों की जानें चली गयी हैं.

करीब 19 हजार फीट की ऊंचाई पर बेहद ठंड में रहने के कारण वह हाईपोथर्मिया का शिकार हो गया है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उस लड़के का इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola