अमेरिका में एक और मंदिर पर स्प्रे पेंट से बनायी गयी अभद्र तस्वीरें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

वाशिंगटन: अमेरिका में एक हिंदू मंदिर की दीवारों पर स्प्रे पेंट के जरिए अभद्र तस्वीरें बनाकर मंदिर को नुकसान पहुंचाया गया है. अमेरिका में मंदिरों को नुकसान पहुंचाने की यह ताजा-तरीन घटना है. उत्तरी टेक्सास स्थित ओल्ड लेक हाइलैंड्स में मंदिर के दरवाजे पर संख्या ‘666’ और एक उल्टा क्रॉस पेंट किया गया था.मंदिर के […]
विज्ञापन
वाशिंगटन: अमेरिका में एक हिंदू मंदिर की दीवारों पर स्प्रे पेंट के जरिए अभद्र तस्वीरें बनाकर मंदिर को नुकसान पहुंचाया गया है. अमेरिका में मंदिरों को नुकसान पहुंचाने की यह ताजा-तरीन घटना है.
उत्तरी टेक्सास स्थित ओल्ड लेक हाइलैंड्स में मंदिर के दरवाजे पर संख्या ‘666’ और एक उल्टा क्रॉस पेंट किया गया था.मंदिर के बोर्ड के सदस्य कृष्णा सिंह ने कहा कि उन्होंने यह चित्रण पिछले सोमवार को देखा.‘सीबीएस लोकल’ ने सिंह के हवाले से कहा, ‘‘यह वाकई एक बडा सदमा था.. पूरी घटना समुदाय को बहुत परेशान करने वाली रही है.’’डलास पुलिस ने जासूसों को भेजा है, जो कि संदिग्धों की खोज में लगे हैं. अब श्रद्धालु इस पूरी संपत्ति के आसपास बाड लगाएंगे ताकि बदमाश अंदर दाखिल न हो सकें.
हिंदुओं और गैर-हिंदुओं ने मंदिर को पहुंचाए गए इस नुकसान को साफ करने के लिए मदद की पेशकश की है. अमेरिका में पिछले तीन माह में यह ऐसी तीसरी घटना है. फरवरी में वाशिंगटन में दो मंदिरों को नुकसान पहुंचाया गया था.15 फरवरी को अज्ञात बदमाशों ने सीटल उपनगरीय क्षेत्र स्थित बोथेल हिंदू मंदिर की एक दीवार पर ‘स्वास्तिक’ पर स्प्रे कर दिया था और ‘गेट आउट’ लिख दिया था.26 फरवरी को बदमाशों ने केंट हिंदू मंदिर की कई खिडकियां ईंटों से तोड दी थीं और फिर दीवार पर ‘फीयर’ (डर) लिख दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










