Taiwan China Tension : ताइवान में 32 युद्धक विमान घुसे, जानें क्यों है चीन की इस देश पर है टेढ़ी नजर
Taiwan China Tension: चीन लगातार ताइवान को उकसा रहा है. दोनों देशों के बीच साल 1949 के बाद से तनाव देखा जा रहा है. जानें क्यों चीन लगातार अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है.
Taiwan China Tension : ताइवान और चीन के बीच तनाव जारी है. इस बीच बड़ा दावा ताइवान की ओर से किया जा रहा है. चीन पर तनाव को बढ़ाने का आरोप लगाते हुए ताइवान ने कहा है कि दर्जनों चीनी लड़ाकू विमान उसके वायुक्षेत्र में घुसे. ताइवानी सेना की ओर से दावा किया जा रहा है कि 24 घंटे के अंदर कम से कम 32 चीनी सैन्य विमानों देखा गया जो उसके क्षेत्र में घुस गए. आपको बता दें कि इस साल ताइवान के वायुक्षेत्र में चीनी घुसपैठ की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी एक बार ऐसी हरकत चीन कर चुका है. जनवरी के महीने में ताइवान द्वीप के आसपास 33 चीनी युद्धक विमान नजर आए थे. चीन पर लगातार आरापे लगाए जा रहे हैं कि वह ताइवान को उकसा रहा है.
ताइवान अलर्ट मोड पर
चीन की इस हरकत पर ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय की प्रतिक्रिया सामने आई है. मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि चीनी सैन्य विमानों के साथ-साथ, 5 नौसैनिक जहाज भी आसपास ही चलते देखे गए. गुरुवार सुबह 6:00 बजे तक 24 घंटों में अंदर, उसको ताइवान के आसपास पांच नौसैनिक जहाजों के संचालन की भी जानकारी प्राप्त हुई है. इन 32 विमानों में से तेरह को ‘ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा’ का उल्लंघन करते हुए पाया गया है जो चिंता का विषय है. चीन की इस हरकत के बाद ताइवान अलर्ट हो गया है. चीनी गतिविधियों से अलर्ट होकर ताइवान की ओर से विमान, नौसेना के जहाजों और तटीय मिसाइल सिस्टम को तैनात करने का काम किया गया है.
अमेरिका ने ताइवान जलडमरूमध्य में चीनी जहाज के सामने आने का वीडियो किया जारी
कब से है दोनों देशों के बीच तनाव
यदि इतिहास के पन्नों को पलटकर देखें तो साल 1949 के गृह युद्ध हुआ था जिसके बाद ताइवान चीन से अलग हो गया था. इसके बाद से चीन की टेढ़ी नजर ताइवान पर है. बीजिंग दो करोड़ से अधिक की आबादी वाले इस द्वीप पर आज भी अपना कब्जा चाहता है और इस क्षेत्र को वह हमेशा अपना क्षेत्र बताता है. जनवरी में ताइवान में आम चुनाव करवाए गये थे. इस चुनाव में लाई चिंग-ते ने जीत दर्ज की थी. उनकी जीत से चीन नाराज हो गया, ऐसा इसलिए क्योंकि चीन उन्हें पसंद नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










