Video: पाकिस्तान में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ढहाया गया, भारत ने दी प्रतिक्रिया

Updated:
विज्ञापन

गुरुद्वारा की तस्वीर (Photo: X)

Video : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक स्थानीय कारोबारी ने 125 साल पुराने ऐतिहासिक गुरुद्वारे को गिरा दिया. इस घटना के बाद सिख समुदाय में नाराजगी फैल गई और लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. घटना का वीडियो सामने आया है जिसे सोशल मीडिया यूजर शेयर कर रहे हैं.

विज्ञापन

Video : गुरुद्वारा ढहाये जाने के बाद भारत का रिएक्शन सामने आया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान से घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. साथ ही गुरुद्वारे के क्षतिग्रस्त हिस्सों को दोबारा बनवाने को कहा है. भारत ने साथ ही धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा है.

विज्ञापन

बीजेपी नेता विजय सांपला ने कहा कि यह गुरुद्वारा सिख सभा आंदोलन के दौरान स्थापित किया गया था और इसकी देखरेख पाकिस्तान के इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड के जिम्मे थी. सांपला ने आरोप लगाया कि जिस संस्था को इसकी सुरक्षा करनी चाहिए थी, वह अपने दायित्व निभाने में विफल रही. उन्होंने कहा कि यह घटना किसी साजिश और दुर्भावनापूर्ण मंशा का परिणाम प्रतीत होती है. उनके अनुसार, यह केवल सिख समुदाय ही नहीं बल्कि पूरे देश की भावनाओं को आहत करने वाला मामला है.

वहीं, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने भी इस घटना की निंदा करते हुए पाकिस्तान सरकार से गुरुद्वारे को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग की है. देखें वायरल वीडियो में क्या आ रहा है नजर.

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के एक अधिकारी के अनुसार, लाहौर से करीब 70 किलोमीटर दूर फरूकाबाद स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह सभा को हाल ही में एक स्थानीय कारोबारी ने ध्वस्त कर दिया. इस घटना के सामने आने के बाद सिख समुदाय में नाराजगी बढ़ गई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola