Live Updates

Yaas Cyclone Update West Bengal LIVE: दीघा में तट से दो किमी अंदर शहर में पहुंचा समुद्र का पानी, रात भर जगी रहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

Updated:
विज्ञापन

Yaas Cyclone Update West Bengal LIVE: डायमंड हार्बर और सागर द्वीप में गंगा का जलस्तर बढ़ा, पूर्वी मेदिनीपुर में उतारनी पड़ी सेना. ताजपुर में नारियल के पेड़ डूबे, दीघा में 30 फुट ऊंची लहरें उठीं, मेदिनीपुर में 51 बांध टूटे, गांवों में आयी बाढ़. मौसम विभाग ने बंगाल और ओड़िशा के लिए रेड अलर्ट जारी किया था. ‘यश’ चक्रवात से जुड़ी अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

विज्ञापन

शहर में पहुंचा समुद्र का पानी

पश्चिम बंगाल में चक्रवात यश का असर दिखने लगा है. दीघा स्थित समुद्र तट पर लगे गार्डरेल पार शहर में दो किलोमीटर अंदर तक पानी पहुंच चुका है. मंगलवार रात से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सचिवालय में बने कंट्रोल रूम में हैं. पूरे हालात पर नजर रख रही हैं. उनके साथ मुख्य सचिव अलापन बनर्जी भी हैं.

बेलूड़ मठ में घुसा गंगा का पानी

यश चक्रवात की वजह से गंगा नदी उफान पर है. हावड़ा जिला के बेलूड़ में स्थित बेलूड़ मठ में बुधवार (26 मई) को गंगा का पानी घुस गया.

संकराइल के गांव में पानी घुसा, कोई मदद नहीं

हावड़ा जिला के संकराइल थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में गंगा नदी का पानी घुस गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि आफत की इस घड़ी में सरकार की ओर से उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है.

ऐसा है बंगाल में चक्रवात यश का असर

ताजपुर में नारियल के पेड़ डूबे, दीघा में 30 फुट ऊंची लहरें उठीं, मेदिनीपुर में 51 बांध टूटे, गांवों में आयी बाढ़.

डायमंड हार्बर और सागर द्वीप में गंगा का जलस्तर बढ़ा

दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर और सागर द्वीप में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है. इसकी वजह से सागर द्वीप स्थित विश्व प्रसिद्ध कपिल मुनि मंदिर तक पानी पहुंच गया है. डायमंड हार्बर में गंगा के तट पर रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गयी है. उधर, पूर्वी मेदिनीपुर में 32 लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए सेना के एक कॉलम को उतारना पड़ा.

कपिल मुनि आश्रम जलमग्न

Yaas Cyclone Update West Bengal LIVE: दीघा में तट से दो किमी अंदर शहर में पहुंचा समुद्र का पानी, रात भर जगी रहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

दक्षिण 24 परगना जिला में स्थित विश्व प्रसिद्ध कपिल मुनि आश्रम जलमग्न हो गया है. यश चक्रवात का बंगाल के जिन जिलों में सबसे ज्यादा असर पड़ने की आशंका है, उसमें दक्षिण 24 परगना जिला भी शामिल है. बताया जा रहा है सागर द्वीप से ही सुपर साइक्लोन यश के टकराने की आशंका है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola