साइबर क्राइम का जामताड़ा से भी बड़ा केंद्र बन रहा इस्लामपुर और अररिया, जानें कैसे होती है इनकी ट्रेनिंग

एइपीएस फ्रॉड के जाल में फंस कर आये दिन लोग इसके शिकार होकर अपनी जमा पूंजी गंवा रहे हैं. कोलकाता पुलिस के दायरे में विभिन्न थानों में लगातार इसकी शिकायतें आ रही हैं. इस गिरोह के दो सदस्यों को इस्लामपुर से गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में कई जानकारी मिली है.
साइबर क्राइम के लिए बदनाम झारखंड के जामताड़ा से भी बड़ा अड्डा अब बंगाल और बिहार में बन गया है. जी हां, बिहार के अररिया और उत्तर बंगाल के इस्लामपुर साइबर क्राइम का नया केंद्र बन गया है. ये लोग आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (एइपीएस) के जरिये फ्रॉड कर रहे हैं. आधार कार्ड के बायोमेट्रिक्स और अन्य सूचनाओं के आधार पर साइबर क्रिमिनल्स लोगों के खाते से पैसे उड़ा रहे हैं. इसमें उनके कई मददगार भी हैं. इसके लिए वे उन्हें बाकायदा कमीशन देते हैं. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इसके लिए साइबर क्रिमिनल्स ने बाकायदा ट्रेनिंग सेंटर खोल रखा है. इन ट्रेनिंग सेंटर्स में गिरोह में शामिल नए लोगों को रुपए निकालने की ट्रेनिंग दी जाती है. ऐसे लोग, जो इन साइबर क्रिमिनल्स को आधार नंबर और फिंगर प्रिंट मुहैया कराते हैं, उन्हें 25 फीसदी कमीशन मिलता है. कोलकाता पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है. इस गिरोह का एक सरगना तो पुलिस की पकड़ में आ चुका है, लेकिन दूसरा सरगना अब भी फरार है. पुलिस उसकी तलाश में भी जुटी हुई है. इस अपराध का मुख्य आरोपी इस वक्त रोहतास जेल में बंद है.
एइपीएस फ्रॉड के जाल में फंसकर जमा पूंजी गंवा रहे लोग
बता दें कि एइपीएस फ्रॉड के जाल में फंस कर आये दिन लोग इसके शिकार होकर अपनी जमा पूंजी गंवा रहे हैं. कोलकाता पुलिस के दायरे में विभिन्न थानों में लगातार इसकी शिकायतें आ रही हैं. इस गिरोह के दो सदस्यों को इस्लामपुर से गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में कई जानकारी मिली है. इसके आधार पर पुलिस ने गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है. जांच में पता चला कि बंगाल का इस्लामपुर और बिहार का अररिया जिला इस तरह की ठगी का गढ़ बन गया है. वहां गुप्त ठिकानों पर कैसे इस तरह की ठगी करें, इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है. वहां यह ठगी कुटीर शिल्प बन गया है. बड़ी संख्या में युवा इस ठगी के जरिये लोगों की मोटी रकम मिनटों में उड़ा ले रहे हैं.
-
उत्तर बंगाल का इस्लामपुर व बिहार का अररिया बना एइपीएस फ्रॉड का गढ़
-
रोहतास जेल में बंद है मुख्य आरोपी, दूसरे फरार मास्टरमाइंड की हो रही तलाश
-
फ्रॉड के लिए गुप्त ठिकानों पर ट्रेनिंग सेंटर खोल दे रहे रुपये निकालने की ट्रेनिंग
-
फिंगर प्रिंट व आधार नंबर उपलब्ध करानेवालों को मिलता है 25 प्रतिशत कमीशन
फिंगर प्रिंट और बायोमेट्रिक देने वालों को 25 फीसदी कमीशन
बताया जाता है कि जो लोग इस गिरोह के सदस्यों को चोरी-छिपे लोगों के आधार कार्ड व बायोमैट्रिक की जानकारी देते हैं, उस आधार नंबर से जितने रुपये निकाले जाते हैं, उसका 25 प्रतिशत आधार नंबर उपलब्ध कराने वाले को मिलता है. अब तक की जांच में पता चला है कि इस गिरोह का मुख्य आरोपी, जिसने सबसे पहले इस फ्रॉड की तरकीब निकाली थी, उसका नाम छोटू कुमार है. वह फिलहाल बिहार के रोहतास जेल में इसी ठगी के मामले में बंद है. जल्द ही कोलकाता पुलिस उसे अपने कब्जे में लेगी. दूसरा मास्टर माइंड फरार है.
क्या है एइपीएस फ्रॉड
आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (एइपीएस) के जरिये इस सेवा का गलत इस्तेमाल कर कुछ शातिर अपराध कर रहे हैं. इसमें लोगों के आधार नंबर व उनके बायोमैट्रिक का इस्तेमाल कर उनके अकाउंट से उनकी जानकारी के बिना एक दिन में कम से कम 10 हजार रुपये तक निकाल लेते हैं. यह फ्रॉड उन्हीं लोगों के साथ होने का खतरा बना रहता है, जिन्होंने ग्रामीण इलाके में जाकर आधार कार्ड के जरिये फिंगर प्रिंट देकर एइपीएस काउंटर से रुपये निकाले हैं, या फिर कहीं प्रॉपर्टी खरीदने में अपना फिंगर प्रिंट और आधार नंबर दिया हो.
एइपीएस फ्रॉड से कैसे बचें?
इससे बचने का एक तरीका है, तुरंत आप एमआधार ऐप मोबाइल में डाउनलोड करें. इसके बाद आधार नंबर वहां डालकर अपना बायोमैट्रिक लॉक कर दें. इसके बाद आप इस तरह की फ्रॉड की चपेट में आने से बच जायेंगे. भविष्य में भी इसकी चपेट में आने की आशंका खत्म हो जायेगी.
एइपीएस फ्रॉड करने वाले गिरोह के और तीन सदस्य अरेस्ट
एइपीएस फ्रॉड से जुड़े गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को लालबाजार की एंटी बैंकफ्रॉड शाखा की टीम ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम मोहम्मद मुसा आलम (29), मोहम्मद नौशाद हयात (26) और पोसीरुल आलम (22) बताये गये हैं. सभी को बुधवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर आरोपियों को 14 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है. इससे पहले, इस मामले में पुलिस मुख्तार आलम (23) और रौशन अली (22) को गिरफ्तार कर चुकी है. सभी को उत्तर दिनाजपुर व इस्लामपुर के विभिन्न इलाकों से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इससे पहले शेक्सपीयर सरणी थाने में बागुईहाटी इलाके के निवासी तुषार कांति मुखर्जी (46) ने शेक्सपीयर सरणी थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी थी.
किसी को बैंक अकाउंट की जानकारी नहीं दी, गायब हो गये 28,900 रुपए
शिकायत में उन्होंने कहा था कि उनके बैंक अकाउंट से 28 हजार 900 रुपये गायब हो गये, जबकि उन्होंने किसी को ओटीपी भी नहीं बताया. किसी को बैंक अकाउंट की जानकारी भी नहीं दी. उन्होंने कोई अनजान नंबर से भेजे गये किसी भी लिंक पर भी क्लिक नहीं किया. पुलिस ने जांच शुरू की, तो पता चला कि एइपीएस फ्रॉड के जरिये आरोपियों ने आधार कार्ड का नंबर व फिंगर प्रिंट किसी तरह से हासिल कर बैंक अकाउंट से रुपये निकाले हैं. इसके बाद पुलिस ने जांच कर गिरोह से जुड़े अबतक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




