Live Updates

बंगाल चुनाव 2021 के सातवें चरण में 75.06 फीसदी वोटिंग, मुर्शिदाबाद में 80.30, दक्षिण कोलकाता में 59.91 फीसदी

Updated:
विज्ञापन

बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 सातवें चरण का मतदान: बंगाल चुनाव के सातवें चरण में शाम 5 बजे तक छिटपुट हिंसा के बीच 75.06 फीसदी वोटिंग हुई. सबसे ज्यादा 80.30 फीसदी मतदान मुर्शिदाबाद में हुआ. दक्षिण दिनाजपुर में 80.21, मालदा में 78.76 और पश्चिमी बर्दवान में 70.34 फीसदी वोटिंग हुई. सबसे कम 59.91 फीसदी मतदान दक्षिण कोलकाता में हुआ. इसके साथ ही 5 जिलों की 34 विधानसभा सीटों के 268 उम्मीदवारों का भाग्य इवीएम में बंद हो गया. बंगाल में प्रथम चरण के चुनाव में 84.13 प्रतिशत, दूसरे चरण में 86.11 प्रतिशत, तीसरे चरण में 84.61 प्रतिशत, चौथे चरण में 79.90 प्रतिशत, पांचवें चरण में 82.49 फीसदी, छठे चरण में 82 फीसदी मतदान हुआ था. आठवें चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी. 292 विधानसभा सीटों की मतगणना 2 मई को एक साथ करायी जायेगी. बंगाल चुनाव 2021 से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

विज्ञापन

बंगाल में शाम 5 बजे तक 75.06 फीसदी हुई वोटिंग

पश्चिम बंगाल के 5 जिलों की 34 विधानसभा सीटों पर सोमवार (26 अप्रैल) को सातवें चरण में शाम 5 बजे तक 75.06 फीसदी वोटिंग हुई है. सबसे ज्यादा मतदान मुर्शिदाबाद में हुआ है. यहां 80.30 फीसदी, दक्षिण दिनाजपुर में 80.21 फीसदी, मालदा में 78.76 फीसदी और पश्चिमी बर्दवान में 70.34 फीसदी. कोलकाता में सिर्फ 59.91 फीसदी मतदान हुआ है.

ममता बनर्जी ने मित्रा इंस्टीट्यूट में किया मतदान

बंगाल चुनाव 2021 के सातवें चरण में 75.06 फीसदी वोटिंग, मुर्शिदाबाद में 80.30, दक्षिण कोलकाता में 59.91 फीसदी

ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के मित्रा इंस्टीट्यूट के बूथ में व्हीलचेयर पर जाकर मतदान किया. सुबह इसी केंद्र पर अभिषेक ने भी मतदान किया था.

भाजपा प्रत्याशी पर्णो मित्रा को हुआ कोरोना

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार पर्णो मित्रा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गयी हैं. उन्होंने सोमवार को यह जानकारी दी. पर्णो मित्रा ने कहा कि वह कोविड-19 संक्रमित पायी गयी हैं. टॉलीवुड की एक्ट्रेस पर्णो मित्रा उत्तर 24 परगना में बारानगर से भाजपा प्रत्याशी हैं, जहां 17 अप्रैल को चुनाव हुआ था.

सेना से रिटायर होने के बाद बंगाल की जनता की अदालत में ‘जनता का जनरल’

ममता के केष्टो को आ गया सीबीआइ का बुलावा

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिला अध्यक्ष अणुव्रत मंडल उर्फ केष्टो को सीबीआइ का नोटिस आ गया है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने गाय तस्करी मामले में मंगलवार को सीबीआइ दफ्तर में हाजिर होने के लिए कहा है. नोटिस के बाद से तृणमूल कांग्रेस में हड़कंप मच गया है. एक दिन पहले ही ममता ने कहा था कि इस बार अगर पुलिस नजरबंद करे, तो कोर्ट चले जाना.

ममता ने फिर दी धमकी, फिरहाद को घेरकर लगे जय श्रीराम के नारे

सातवें चरण के मतदान के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की धमकी भरी भाषा जारी है. उन्होंने चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की धमकी देने के अलावा यह भी कहा है कि केंद्रीय बल के जवान बंगाल में कोरोना का संक्रमण फैला रहे हैं. ममता ने कहा कि जवानों को तृणमूल के कैंप ऑफिस में घुसने नहीं दिया जायेगा. उधर, कोलकाता पोर्ट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार फिरहाद हकीम को घेरकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाये हैं. इससे भी तृणमूल कांग्रेस बौखला गयी है.

सातवें चरण की वोटिंग के बीच बीरभूम में बम विस्फोट से क्षेत्र में सनसनी

सातवें चरण की वोटिंग के बीच बीरभूम जिला में बम विस्फोट से पूरा इलाका थर्रा उठा. नानूर थाना अंतर्गत किरनाहर गांव स्थित काफूरपुर में लाल्टू शेख के परित्यक्त शौचागार में बम विस्फोट से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. भारी संख्या में पुलिस बल मौके पहुंच गयी है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola